क्या कभी सोचा है कि कोई सिर्फ वीडियो गेम्स खेल कर ही पैसा कमा लेता है। यह पैसा कोई छोटी-मोटी रकम नहीं, बल्कि करोड़ों तक पहुंच जाती है। नए दौर में यह कमाई का नया जरिया बनकर उभरा है, जो हर किसी को लुभाता तो मगर जिताता नहीं।
विज्ञापन
सिर्फ वीडियो गेम्स खेलकर ही करोड़ों कमा लेते हैं ये खिलाड़ी
2 of 8
डोटा-2
- फोटो : Dota 2
डीजिटल मीडिया के इस युग में हर चीज जहां डिजिटल हो रहे हैं, तो इस दौर में खेल भला कैसे पीछे रहें। वीडियो गेम्स के तर्ज पर शुरू हुए इन ई-स्पोर्ट्स की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इन खेलों की ख्याति इतनी ज्यादा है कि पूरी दुनिया के लोग इसका हिस्सा बनते हैं।
विज्ञापन
सिर्फ वीडियो गेम्स खेलकर ही करोड़ों कमा लेते हैं ये खिलाड़ी
3 of 8
वीडियो गेम
इन खेलों में 1 लाख डॉलर (6.75 करोड़ रुपए) से 2 करोड़ डॉलर (135 करोड़ रुपए) तक की ईनामी राशि मिल जाती है। बेसबॉल गेम सुपरबॉल की ईनामी राशि 85 लाख डॉलर यानी करीब 57 करोड़ रुपए है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का गेम जीतने वाले को 67.5 करोड़ रुपए मिलते है। जानिए कौन हैं ई-गेमिंग के जरिए सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी:
सिर्फ वीडियो गेम्स खेलकर ही करोड़ों कमा लेते हैं ये खिलाड़ी
4 of 8
ली पेंग (आइस आइस)
ली पेंग (आइस आइस)
चीन के डोटा-2 प्लेयर ली पेंग ने 2016 में बड़ी सफलता हासिल की। हालांकि ली पेंग ज्यादातर चीनी खेलों में ही जीत पाए हैं, मगर उनकी कमाई 19.80 लाख डॉलर यानी 13.31 करोड़ रुपए से अधिक है। ली पेंग एशिया के सबसे बड़े गेमर हैं।
विज्ञापन
सिर्फ वीडियो गेम्स खेलकर ही करोड़ों कमा लेते हैं ये खिलाड़ी
5 of 8
क्लिंटन लूमिस (फीयर)
क्लिंटन लूमिस (फीयर)
‘फीयर’ अर्थात डर के उपनाम से गेमिंग दुनिया के दिग्गज क्लिंटन लूमिस अमेरिका के डोटा-2 के खिलाड़ी थे और अब इसी वीडियो गेम की कोचिंग देते हैं। फिलहाल लूमिस ‘इविल जीनियस’ नाम की गेंमिंग कंपनी से जुड़े हुए हैं। लूमिस की वीडियो गेम से कमाई का आंकड़ा 23.72 लाख डॉलर यानी 15.95 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
विज्ञापन
सिर्फ वीडियो गेम्स खेलकर ही करोड़ों कमा लेते हैं ये खिलाड़ी
6 of 8
सुमैल हसन (सुमा1एल)
सुमैल हसन (सुमा1एल)
पाकिस्तान मूल के अमेरिकन गेमर सुमैल हसन दुनिया में गेमिंग से पैसा कमाने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। मात्र 17 साल की उम्र में सुमैल ने 10 लाख डॉलर की ईनामी राशि वाला टूर्नामेंट जीता कर गिनीज रिकॉर्ड बनाया था। सुमैल अब तक गेमिंग कि दुनिया में 24 लाख डॉलर (करीब 16.15 करोड़ रुपए) जीत चुके हैं। सुमैल दुनिया से सबसे प्रभावशाली युवाओं में भी शुमार हैं।
विज्ञापन
सिर्फ वीडियो गेम्स खेलकर ही करोड़ों कमा लेते हैं ये खिलाड़ी
7 of 8
पीटर डैगर (पीपीडी)
पीटर डैगर (पीपीडी)
ई-स्पोर्ट कंपनी ‘इविल जीनियस’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर डैगर गेमिंग की दुनिया में ‘पीपीडी’ के नाम से विख्याता हैं। डैगर अब तक अपने करियर में ई-गेमिंग के जरिए 26 लाख डॉलर यानी 17.50 करोड़ रुपए से ज्यादा का ईनाम जीत चुके हैं। हालांकि, अब पीटर ने अपनी कंपनी पर ज्यादा ध्यान देते हैं और पेशेवर गेमिंग से दूर हैं।
सिर्फ वीडियो गेम्स खेलकर ही करोड़ों कमा लेते हैं ये खिलाड़ी
8 of 8
साहिल अरोड़ा (युनिवर्स)
साहिल अरोड़ा (युनिवर्स)
डोटा-2 के दिग्गज खिलाड़ी को दुनिया में सबसे बड़ा गेमर माना जाता है। अमेरिका के पेशेरवर डोटा-2 वीडियो गेम प्लेयर साहिल का गेमिंग दुनिया में नाम ‘युनिवर्स’ है। साहिल दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले ई-प्लेयर हैं। 27 वर्षीय साहिल अब तक सिर्फ गेंमिंद कर जरिए 27 लाख डॉलर (करीब 18.30 करोड़ रुपए) से ज्यादा कमा चुके हैं।