फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को भी मात देने वाले वो तीन पहलवान, जिनके नाम से गूंजा WWE एरिना

Fri, 24 Jul 2020 06:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रो रेसलिंग की दुनिया में WWE की दीवानगी सबसे ऊपर है। हर रेसलर इसके रिंग में अपना जलवा दिखाना चाहता है। मगर यहां पर कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिसने सभी चौंका दिया। कई स्टोरीलाइन्स यहां पर ऐसी होती हैं, जिसमें कई रेसलर मरकर भी वापस आ जाते हैं। हालांकि ये सब स्टोरीलाइन्स का हिस्सा होता है और सब पहले से तय होता है। मगर कई बार योजना के मुताबिक चीजें नहीं होती है। ये सब चीजें काफी हैरान करने वाली होती हैं, जिसे देख दर्शक भी सदमे में आ जाते हैं। WWE के रोमांचक शो में रेसलर कई बार मौत के मुंह से बाहर निकल आते हैं। यह सब कुछ वैसे ही होता है, जैसे फिल्मों में होता है। ऐसे शो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विंस मैकमैहन - फोटो : सोशल मीडिया
11 जून 2007 के एक एपिसोड में विंस मैकमैहन अपने शो के अंत में बैकस्टेज चले गए और फिर अपनी गाड़ी में बैठने लगे। जैसे ही उन्होंने पैसेंजर सीट को बंद किया उनकी गाड़ी ब्लास्ट हो गई और इस एपिसोड का अंत हो गया। हालांकि विंस मैकमैहन की मौत यहां पर नहीं हुई, लेकिन WWE द्वारा ऐसा दिखा गया था। इसके बाद अगस्त के महीने में ही विंस मैकमैहन ने रिंग में वापसी की। विंस मैकमैहन WWE के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन

3 of 4
द अंडरटेकर - फोटो : ट्विटर
अंडरटेकर ये कारनामा कई बार कर चुके हैं। अंडरटेकर की कहानी में हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है। अंडरटेकर WWE के अंदर कई बार स्टोरीलाइन में मर कर वापस आ चुके हैं। साल 1996 में अंडरटेकर और मैनकाइंड फ्यूड में शामिल थे। इस दौरान उनके पूर्व मैनेजर पॉल बेयरर ने मैनकाइंड का साथ दिया जिसके बाद इन दोनों का मैच हुआ था। अंडरटेकर ने मैनकाइंड को दफना कर जीत हासिल करने की कोशिश की, लेकिन बाद में बाकी रेसलर्स ने मैनकाइंड की मदद कर अंडरटेकर को जिंदा दफनाने में मदद की थी। शो के इस सीन ने दर्शकों को हैरान कर दिया। हालांकि इसके बाद अंडरटेकर ने शानदार वापसी की।
विज्ञापन

4 of 4
केन - फोटो : WWE
केन को भी WWE के बड़े सुपरस्टारों में गिना जाता है। साल 2003 में शेन मैकमैहन के साथ स्टोरीलाइन में केन थे और ये स्टोरीलाइन काफी शानदार रही थी। इस दुश्मनी के दौरान केन की मौत हुई थी। यहां पर दिखाया गया कि केन की मौत एक्सीडेंट के दौरान हो जाती है। सभी को लगा था कि केन के बचने की संभावना काफी कम थी। हालांकि आगे चलकर केन की वापसी हुई। केन भी ऐसा कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें