फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: आज दोहा डायमंड लीग में नीरज दिखाएंगे पराक्रम, जानें कब शुरू होगा मैच; तीन और भारतीय भी खेलेंगे

Fri, 16 May 2025 12:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

नीरज का सामना दो बार के विश्व चैंपियन और 2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, चेक गणराज्य के याकूब वादलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग, कीनिया के जूलियस येगो और जापान के रॉडरिक जेंकी डीन से होगा।
विज्ञापन
1 of 6
नीरज चोपड़ा और किशोर जेना - फोटो : ANI
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज अपने डायमंड लीग अभियान की शुरूआत करेंगे। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन उनकी नजरें इस साल के आखिर में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में खिताब बरकरार रखने पर लगी होंगी। भारतीयों के बड़ी तादाद में होने से नीरज को दोहा में काफी समर्थन मिलने के आसार हैं।

नीरज का सामना दो बार के विश्व चैंपियन और 2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, चेक गणराज्य के याकूब वादलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग, कीनिया के जूलियस येगो और जापान के रॉडरिक जेंकी डीन से होगा। ये सभी बड़ी स्पर्धाओं में नीरज के प्रतिद्वंद्वी रह चुके हैं। नीरज के अलावा डायमंड लीग में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह और पारुल चौधरी क्रमश: पुरूष और महिलाओं की 5000 और 3000 मीटर स्टीपलचेस में उतरेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
अरशद-नीरज - फोटो : PTI
अरशद नदीम इसमें नहीं खेलेंगे, जेना पर रहेंगी निगाहें
पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम इसमें भाग नहीं ले रहे हैं। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारत के ही किशोर जेना भी 11 प्रतियोगियों में से हैं। जेना का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 87.54 मीटर है जो पिछली बार यहां 76.31 मीटर का थ्रो लगाकर नौवें स्थान पर रहे थे। वादलेच ने पिछले साल 88.38 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता था, जबकि नीरज दो सेंटीमीटर पीछे रहे थे। पीटर्स 86.62 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर थे।
विज्ञापन

3 of 6
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
2024 में दोहा में दूसरे स्थान पर रहे थे नीरज
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस में रजत पदक जीतने वाले नीरज ने सबसे पहले 2018 में यहां डायमंड लीग में भाग लिया था और चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 2023 में यहां खिताब जीता और 2024 में दूसरे स्थान पर रहे। विश्व रिकॉर्डधारी कई बार के ओलंपिक चैंपियन चेक गणराज्य के यान जेलेज्नी से कोचिंग ले रहे नीरज ने कहा, 'कतर में भारतीयों से मिलने वाले समर्थन से मैं हमेशा अभिभूत रहता हूं । मेरे पास उनका धन्यवाद करने के लिये शब्द नहीं हैं।'

4 of 6
जेलेज्नी और नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
जेलेज्नी की देखरेख में 90 मीटर की दूरी को छूना चाहेंगे नीरज
नीरज का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89.94 मीटर है और वह इस बार 90 मीटर की बाधा पार करना चाहेंगे। जेलेज्नी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 98.48 मीटर रहा है। नीरज, पीटर्स, येगो, डीन और जेना को 24 मई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक खेलना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण उसे स्थगित कर दिया गया। दोहा डायमंड लीग के बाद नीरज पोलैंड में ओरलेन जानुज कुसोसिंकी स्मृति टूर्नामेंट खेलेंगे। वह 24 जून से चेक गणराज्य में गोल्डन स्पाइक 2025 में भाग लेंगे जहां पिछले दो सत्र में वह चोट के कारण नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन

5 of 6
गुलवीर और पारुल - फोटो : ANI
पारुल और गुलवीर पर भी रहेंगी नजरें
महिलाओं में 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर में भारतीय रिकॉर्ड धारी पारुल चौधरी का लक्ष्य पिछले साल डायमंड लीग के यूजीन चरण में 16वें स्थान पर रहने के अपने प्रदर्शन को पीछे छोड़ नई शुरुआत करने पर होगा। गुलवीर सिंह, जिनके पास जापान में 13:11.82 के समय के साथ राष्ट्रीय 5000 मीटर रिकॉर्ड है, पहली बार डायमंड लीग चरण में कदम रखने के लिए तैयार हैं। यह डायमंड लीग मीट में खेलने वाला सबसे बड़ा भारतीय दल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का भाला फेंक मैच कहां होगा?
दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का भाला फेंक मुकाबला दोहा के कतर स्पोर्ट्स क्लब एरिना में होगा।

दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का भाला फेंक मैच कब होगा?
दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का भाला फेंक मैच शुक्रवार 16 मई को होगा।

दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का भाला फेंक मैच कितने बजे होगा?
दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का भाला फेंक मैच भारतीय समयानुसार रात 10.13 बजे शुरू होगा।

नीरज चोपड़ा के भाला फेंक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
अगर आप दोहा डायमंड लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो वांडा डायमंड लीग के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर इसे देख सकते हैं।

दोहा डायमंड लीग 2025 में भारतीय एथलीट्स का शेड्यूल

  • रात 10:13 बजे – पुरुषों की भाला फेंक (नीरज चोपड़ा और किशोर जेना)
  • रात 10:15 बजे – पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ (गुलवीर सिंह)
  • रात 11:14 बजे – महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज (पारुल चौधरी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें