मौजूदा एथलीटों में नीरज चोपड़ा, जूलियन वेबर, जैकब वादलेच और मैक्स डेहिंग ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल फिलहाल की प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक दूरी तक थ्रो करने का रिकॉर्ड बनाया है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में इतिहास रच दिया। उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे। अपने करियर में उन्होंने पहली बार इस आंकड़े को छुआ। हालांकि, जर्मनी के जूलियन वेबर ने उनसे ज्यादा दूर भाला फेंका और वह पहले स्थान पर रहे। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। वहीं, वेबर ने भी पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया और वह ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बने। पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36 मीटर) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। दूरी के हिसाब से बात की जाए तो नीरज इन 26 खिलाड़ियों में 24वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
2 of 9
जूलियन वेबर
- फोटो : Instagram
नीरज-वेबर भी लिस्ट में जुड़े
मौजूदा एथलीटों में नीरज चोपड़ा, जूलियन वेबर, जैकब वादलेच और मैक्स डेहिंग ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल फिलहाल की प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक दूरी तक थ्रो करने का रिकॉर्ड बनाया है। भाला फेंक में ऐतिहासिक रूप से, जर्मनी, फिनलैंड और चेक गणराज्य जैसे देशों ने कुछ बेहतरीन भाला फेंकने वाले खिलाड़ी दिए हैं। जर्मनी के कई खिलाड़ी 90 मीटर की दूरी तय करने वाले एथलीट्स में शीर्ष 10 में हैं। इनमें जोहानेस वेटर, थॉमस रोहलर और रेमंड हेच शामिल हैं। अब इसमें वेबर का नाम भी शामिल हो गया है। दूरी के हिसाब से वेबर 17वें स्थान पर हैं। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में शुक्रवार को अपने छठे प्रयास में 91.03 मीटर का आंकड़ा छुआ।
विज्ञापन
3 of 9
जेलेज्नी और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज के कोच के नाम विश्व रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा दूर भाला फेंकने का विश्व रिकॉर्ड नीरज के मौजूदा कोच यान जेलेज्नी के नाम है। जेलेज्नी ने इसी साल फरवरी में नीरज को कोचिंग देना शुरू किया और तीन महीने बाद ही भारत के स्टार एथलीट ने 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। जेलेज्नी तीन बार के ओलंपिक चैंपियन भी हैं। 1992, 1996 और 2000 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के शीर्ष दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच थ्रो हैं। 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने चार मौकों पर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। जेलेज्नी इससे पहले जाकुब वादलेच और वितेजस्लाव वेस्ली के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने दो बार के ओलंपिक चैंपियन और तीन बार के विश्व चैंपियन बारबोरा स्पातोकोवा को भी कोचिंग दी है।
4 of 9
नीरज और वेबर
- फोटो : INSTAGRAM
भाला फेंक में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले एथलीट्स (दूरी के हिसाब से)
रैंक
एथलीट
देश
सर्वश्रेष्ठ थ्रो (मीटर में)
1
जान जेलेज्नी
चेक गणराज्य
98.48
2
जोहान्स वेटर
जर्मनी
97.76
3
थॉमस रोलर
जर्मनी
93.90
4
अकी परवियानेन
फिनलैंड
93.09
5
एंडरसन पीटर्स
ग्रेनेडा
93.03
6
अरशद नदीम
पाकिस्तान
92.97
7
जूलियस येगो
केन्या
92.72
8
सर्गेई मकारोव
रूस
92.61
9
रेमंड हेच्ट
जर्मनी
92.60
10
आंद्रेयास हॉफमैन
जर्मनी
92.06
11
कोन्सटांटिनोस गात्सिउदिस
ग्रीस
91.69
12
आंद्रेयास थॉर्किल्डसन
नॉर्वे
91.59
13
टेरो
फिनलैंड
91.53
14
स्टीव बैकली
ब्रिटेन
91.46
15
चाओ-त्सुन चेंग
ताइवान
91.36
16
ब्रॉक्स ग्रीर
अमेरिका
91.29
17
जूलियन वेबर
जर्मनी
91.06
18
याकुब वाडलेच
चेक गणराज्य
90.88
19
किम्मो किन्नुनेन
फिनलैंड
90.82
20
वदीम्स वासिलेवस्किस
लातविया
90.73
21
मैग्नस किर्ट
एस्टोनिया
90.61
22
सेप्पो रैटी
फिनलैंड
90.60
23
बोरिस हेनरी
जर्मनी
90.44
24
नीरज चोपड़ा
भारत
90.23
25
मैक्स डेह्निंग
जर्मनी
90.20
26
केशोर्न वॉलकॉट
त्रिनिडाड एवं टोबैगो
90.16
विज्ञापन
5 of 9
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो
दोहा डायमंड लीग, 2025
नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर का थ्रो फेंका, लेकिन डायमंड लीग के दोहा चरण में जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका, जबकि नीरज ने तीसरे प्रयास में ऐसा किया था। यह नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।
स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
नीरज चोपड़ा ने स्वीडन में डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस थ्रो के साथ, उन्होंने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में सेट किए गए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.30 मीटर को बेहतर किया।
विज्ञापन
6 of 9
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक फाइनल, 2024
नीरज का पेरिस ओलंपिक के फाइनल में 89.45 मीटर का थ्रो, उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। हालांकि, इसके बाद वह एक बार भी वैध थ्रो नहीं कर सके।
दोहा डायमंड लीग, 2023
नीरज के 88.67 के थ्रो ने उन्हें 2023 में दोहा डिमोंड लीग में फिर से स्वर्ण पदक दिलाया। नीरज ने अपने पहले प्रयास में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
7 of 9
नीरज चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023
88.17 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2022
नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 88.13 मीटर के प्रयास के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।
लुसान डायमंड लीग, 2023
नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उन्होंने पांचवें प्रयास में जाकर थ्रो किया और सीधे स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उनके गोल्डन आर्म का जादू एक बार फिर चला।
टोक्यो ओलंपिक, 2020
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज रातोंरात सनसनी बन गए थे। अपने दूसरे थ्रो में उन्होंने 87.58 मीटर की दूरी तय की और भारत को ओलंपिक का पहला ट्रैक एंड फील्ड गोल्ड दिलाया।