फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन जहां और बेटी को लेकर कह दी बड़ी बात, जानिए क्या बोले

Sat, 24 Mar 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद शमी
बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद अब मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी और बेटी को लेकर बड़ी बात कह दी। आगे जानिए क्या कहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
shami
देहरादून पहुंचे क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने मीडिया से बातचीत में उन पर पत्नी हसीन जहां की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद शमी
वह आईपीएल के पहले अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंचे हैं। शुक्रवार दोपहर एकेडमी परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शमी ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया था।

4 of 6
मोहम्मद शमी
इसलिए मुझे बीसीसीआई पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद में मुझ पर और परिवार पर फालतू व गंदे आरोप लगाए गए। कहा कि वे अब अब अपना हक पाने के लिए कानूनी लड़ार्इ लड़ेंगे। साथ अपनी बेटी को पाने के लिए हर मोर्चे पर लड़ने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन

5 of 6
mohammad shami
पिछले 15-20 दिन हमारे लिए काफी मुश्किल रहे। बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद अब इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो गुनाह हमने नहीं किए, उसकी सजा हमें नहीं मिलनी चाहिए। मैं कानूनी लड़ाई लडूंगा ताकि हकीकत सबके सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mohammed shami
शमी ने कहा कि मेरे परिवार को तोड़ने और मेरा करियर खत्म करने के लिए साजिश के तहत मुझ पर मैच फिक्सिंग और रेप के आरोप लगाए गए।  दून पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में हुए घटनाक्रम से वह दिमागी रूप से कमजोर हुए हैं। लेकिन अब वे इस सबसे ऊपर उठकर एक नई शुरुआत करेंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें