फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद IPL की तैयारी में जुटे मोहम्मद शमी, लेकिन उनके लिए ये हो सकता है घातक

Thu, 05 Apr 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
shami
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हादसे के बाद आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन यह उनके लिए घातक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
shami
बीती, 25 मार्च को मोहम्मद शमी का देहरादून से दिल्ली जाते समय ट्रक की टक्कर से एक्सीडेंट हो गया था। वे यहां पर पत्नी के विवाद के मामले में बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद यहां आईपीएल की प्रैक्टिस के लिए आए थे। लेकिन तभी यह हादसा हो गया। हादसे में उन्हें शरीर पर कई जगह चोटें आई थी। इतना ही नहीं उनके सिर पर 10 टांके भी आए थे। साथ ही उसके हाथ व पैरों पर भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
shami
उस वक्त डॉक्टरों का कहना था कि, उनकी चोट हालांकि अंदरूनी नहीं है, लेकिन जख्म गहरे होने कारण भरने में समय लगेगा। उनका कहना था कि, सिर पर चोट गहरी थी, जब तक टांके पूरी तरह ठीक नहीं होते तब तक उनका खेलना सही नहीं रहेगा। ज्यादा प्रेशर होने पर टांके खुलने का भी खतरा रहता है। इससे उन्हें भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है।

4 of 5
शमी - फोटो : SELF
7 अप्रेल से 27 मई आईपीएल मैच शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अभी शमी का पूरी तरह  ठीक न होने पर उनका यूं प्रैक्टिस करना उनके लिए घातक हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक वे अपने सभी गमों को भुलाने के लिए इस तरह से प्रैक्टिस में उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shami
शमी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मोहम्मद शमी नेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान उनके माथे पर एक बैंडेज भी लगा था। उन्होंने और उनके फैंस ने इसकी वीडियो और फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंटर पर भी शेयर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें