फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकून की तलाश में अब यहां पहुंचे मोहम्मद शमी, सबकुछ भूल IPL की तैयारी में जी जान से जुटे

Sat, 24 Mar 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
shami
बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद क्रिकेटर मोहम्मद शमी अब सुकून की तलाश में यहां पहुंचे हैं। वे आईपीएल की पूरी तैयारी अब यहीं करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शमी
वह आईपीएल के पहले अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंचे हैं। शुक्रवार दोपहर एकेडमी परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शमी ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया था। इसलिए मुझे बीसीसीआई पर पूरा भरोसा था।
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिंदगी की उठापटक के बीच मैं अपने खेल पर ध्यान नहीं दे पा रहा था। इस पूरे घटनाक्रम से मैं मानसिक रूप से बहुत कमजोर हुआ हूं।

4 of 5
एमएस धोनी और मोहम्मद शमी
कहा कि, कुछ दिन आराम और बिना किसी दिक्कत के प्रैक्टिस करने के लिए वह अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ है, उससे उबरने के लिए मुझे कुछ दिन चाहिए। उन्होंने कहा कि दून की परिस्थितियां और मौसम अच्छा है, जिससे मुझे आईपीएल की तैयारियों में मदद मिलेगी। उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए समर्थकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद शमी
पिछले 15-20 दिन हमारे लिए काफी मुश्किल रहे। बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद अब इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहा हूं। मैं देश के लिए खेलता आया हूं, और चाहता हूं कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें