जॉन सीना
- फोटो : WWE Twitter
रिंग में विदाई, आंखों में आंसू
मैच के बाद पूरा WWE रोस्टर रिंग में आ गया और सीना को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। एक भावनात्मक वीडियो पैकेज चला, जिसे देखकर सीना खुद को रोक नहीं पाए। जॉन सीना ने अपने रेसलिंग जूते/स्नीकर रिंग में छोड़ दिए, जो इस खेल से संन्यास का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद उन्होंने दर्शकों से मिले प्यार को महसूस किया, कैमरे को सलाम किया और कहा, 'इतने वर्षों तक आपकी सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही। आप सभी का धन्यवाद।' इसके बाद सीना पर्दे के पीछे चले गए, और WWE के इतिहास का एक युग समाप्त हो गया।