फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Gramotsavam Final: ईशा ग्रामोत्सवम का फाइनल कल, खेल मंत्री मांडविया-सदगुरु और साइना नेहवाल होंगे शामिल

Sat, 20 Sep 2025 06:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस वर्ष का ग्रामोत्सवम अपनी भव्यता और व्यापक भागीदारी के लिए ऐतिहासिक रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 183 स्थानों पर हुआ, जिसमें 63,220 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि इनमें से 12,000 से अधिक महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन
1 of 4
मनसुख मांडविया-सदगुरु-साइना नेहवाल - फोटो : ANI
कोयंबतूर स्थित ईशा योग केंद्र में 21 सितंबर (रविवार) को आयोजित होने जा रहे ईशा ग्रामोत्सवम 2025 के फाइनल को लेकर उत्साह चरम पर है। इस विशेष अवसर पर ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और भारत की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। उनके अलावा चेस ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू और पैरालंपिक पदक विजेता भाविना पटेल भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

2 of 4
ईशा ग्रामोत्सवम 2025 - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष का ग्रामोत्सवम अपनी भव्यता और व्यापक भागीदारी के लिए ऐतिहासिक रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 183 स्थानों पर हुआ, जिसमें 63,220 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि इनमें से 12,000 से अधिक महिलाएं भी शामिल थीं। प्रतिभागियों ने कुल 5,472 टीमें बनाई और देशभर के 35,000 से अधिक गांवों का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

3 of 4
ईशा ग्रामोत्सवम 2025 - फोटो : अमर उजाला
ईशा ग्रामोत्सवम की खासियत इसकी अनोखी अवधारणा है। यहां पेशेवर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाता, बल्कि प्रतियोगिता का मंच उन ग्रामीणों के लिए खोला जाता है जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मजदूरी, खेती, मछली पकड़ने या गृहकार्य जैसे कामों में व्यस्त रहते हैं। इन ग्रामीण प्रतिभागियों को खेलों के माध्यम से न सिर्फ उत्साह और आनंद का अनुभव होता है, बल्कि आपसी जुड़ाव और सामुदायिक भावना भी और गहरी होती है। 
विज्ञापन

4 of 4
ईशा ग्रामोत्सवम 2025 - फोटो : अमर उजाला
यह महोत्सव अब केवल खेलों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह गांवों की जीवंतता, ऊर्जा और सामूहिकता का प्रतीक बन चुका है। खेलों के जरिए ग्रामीण भारत की प्रतिभा, जज्बे और एकता को पहचान और प्रोत्साहन देने वाला यह आयोजन साल दर साल और भी विराट स्वरूप लेता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें