सविता पूनिया
'मेरी हॉकी में कामयाबी में परिवार के समर्थन का बेहद अहम योगदान है। हरियाणा सरकार से मैं पिछले नौ बरस से नौकरी की गुहार कर रही हूं, लेकिन मुझे केवल आश्वासन मिला, नौकरी नहीं। हरियाणा सरकार की ओर से बार-बार यही कहा गया कि पॉलिसी बन रही है। मुझे अर्जुन अवॉर्ड मिलने की बेहद खुशी है, लेकिन हरियाणा सरकार से आज भी नौकरी का इंतजार है।'
'मुझे नहीं मालूम कब हरियाणा सरकार की पॉलिसी बनेगी और कब मुझे नौकरी मिलेगी। मुझे हॉकी में मैंने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में हॉकी कोच के लिए आवेदन किया है। खेल मंत्री राज्यर्धन सिंह राठौड़ ने जल्द से जल्द नौकरी देने का भरोसा दिलाया है।'