फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

Wed, 10 Aug 2016 05:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
हॉकी - फोटो : getty
भारत ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक की हॉकी स्पर्धा के अपने तीसरे पूल मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हराया। यह 2009 के बाद अर्जेटीना पर भारत को पहली जीत है। ओलम्पिक हॉकी सेंटर के टर्फ पर खेले गए पूल-बी के इस मैच में भारत के लिए चिंगलेनसाना कांगूजाम ने आठवें और कोथाजीत सिंह खादानबाम ने 35वें मिनट में गोल किए।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

2 of 10
हॉकी - फोटो : getty
अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल गोंजालो पिलाट ने 49वें मिनट में किया। अपने दूसरे मैच में भारत को जर्मनी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। खेल खत्म होने से तीन सेकेंड पहले क्रिस्टोफर रूर ने गोल करते हुए भारत को हार पर मजबूर किया था।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

3 of 10
हॉकी - फोटो : getty
रियो ओलंपिक: हॉकी में भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया, पदक की उम्मीदें जिंदा भारत ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक की हॉकी स्पर्धा के अपने तीसरे पूल मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हराया। यह 2009 के बाद अर्जेटीना पर भारत को पहली जीत है।

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

4 of 10
हॉकी - फोटो : getty
भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया था, लेकिन अपने से अपेक्षाकृत कमजोर आयरिश टीम के खिलाफ 3-2 की जीत बहुत प्रभावशाली नहीं थी। भारत के खाते में अब छह अंक हैं तथा एक और जीत उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी। भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

5 of 10
हॉकी - फोटो : getty
भारत इस जीत के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दो बार की ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी ग्रुप में पहले स्थान पर है। इस ग्रुप की शीर्ष 4 टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे दो में जीत (आयरलैंड और अर्जेंटीना के खिलाफ) मिली है और जर्मनी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

6 of 10
हॉकी - फोटो : getty
चौथे और अंतिम क्वार्टर में अर्जेंटीना ने दबाव बनाया, लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उसे नाकाम कर दिया। आयरलैंड के खिलाफ 8 पेनल्टी कॉर्नर लुटा देने वाली भारतीय टीम ने अर्जेंटीना को भी 5 पेनल्टी कॉर्नर दे दिए। हालांकि पहले तीन क्वार्टर में भारत ने एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं दिया।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

7 of 10
हॉकी - फोटो : getty
क्वार्टर यानी आखिरी के 15 मिनट के खेल में में अर्जेंटीना ने दबाव बनाने की कोशिश की। वह इसमें सफल भी हो गई, जब फॉरवर्ड गोन्जालो पीलट ने फील्ड गोल ठोककर स्कोर 1-2 कर दिया। इसके बाद अर्जेंटीना ने हमलों को तेज़ किया और आखिरी के 7 मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए।

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

8 of 10
हॉकी - फोटो : getty
हालांकि भारतीय टीम भाग्यशाली रही कि कोई गोल नहीं हुआ। कप्तान श्रीजेश ने दोनों बार खूबसूरत बचाव किए। भारतीय कोच भी परेशान दिखे, क्योंकि उनको पिछले दो मैच में अंतिम समय में टीम के बिखरने से चिंता हो रही थी। पिछला मैच भी भारत अंतिम 3 सेकंड में ही हारा था।

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

9 of 10
हॉकी - फोटो : getty
तीसरे क्वार्टर में मैच के 35वें मिनट में कोठाजित सिंह ने भारत के लिए टूर्नामेंट का पहला फील्ड गोल किया। दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना टीम बदली हुई नजर आई और भारत पर कई हमले किए। बीच में अर्जेंटीना ने मैच को धीमा कर दिया, फिर अचानक ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ

10 of 10
हॉकी - फोटो : getty
भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह और वीआर रघुनाथ ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। रुपिंदर के नाम जहां दो मैचों में 3 गोल हैं, वहीं रघुनाथ के नाम दो मैचों में एक गोल है। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का रियो ओलिंपिक में अब तक प्रदर्शन काफी हद तक संतोषजनक रहा है और 36 साल बाद भारत ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में पहुंचा है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें