फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं मैडेलेना अरागाओ: रोनाल्डो फैंस के निशाने पर क्यों आईं? CR7 की पार्टनर जॉर्जिना के कमेंट ने लगाया तड़का

Sat, 20 Jun 2026 08:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन

सार

पुर्तगाल के युवा मिडफील्डर जोआओ नेवेस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद की चपेट में उनकी अभिनेत्री गर्लफ्रेंड मैडेलेना अरागाओ भी आ गईं, जिन्हें रोनाल्डो के नाराज प्रशंसकों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 9
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : Instagram
फीफा विश्वकप 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ पुर्तगाल के 1-1 से ड्रॉ मुकाबले के बाद शुरू हुआ विवाद अब फुटबॉल मैदान से निकलकर सोशल मीडिया की दुनिया तक पहुंच चुका है। पुर्तगाल के युवा स्टार जोआओ नेवेस के एक बयान ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि इसकी आंच उनकी गर्लफ्रेंड और पुर्तगाली अभिनेत्री मैडेलेना अरागाओ तक पहुंच गई। हजारों रोनाल्डो समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया, जबकि उनका इस पूरे विवाद से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था। मैडेलेना ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कमेंट सेक्शन को ऑफ भी कर लिया है।


 
विज्ञापन

2 of 9
नेवेस, मैडेलेना और रोनाल्डो - फोटो : instagram/PTI
क्या था पूरा विवाद?
डीआर कांगो के खिलाफ मैच के बाद जोआओ नेवेस से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर सवाल पूछा गया था। जवाब में उन्होंने कहा था कि रोनाल्डो ने पुर्तगाल और फुटबॉल के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन मौजूदा टीम में वह भी बाकी खिलाड़ियों की तरह टीम की मदद करने वाले एक सदस्य हैं। उनके बयान का एक हिस्सा 'वह यहां सिर्फ एक खिलाड़ी हैं', सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रोनाल्डो के कई प्रशंसकों ने इसे पुर्तगाली कप्तान के प्रति अनादर के रूप में देखा और नेवेस की आलोचना शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

3 of 9
मैडेलेना अरागाओ - फोटो : Instagram
कौन हैं मैडेलेना अरागाओ?
मैडेलेना विवास अरागाओ डी आंद्रादे डायस पुर्तगाल की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 25 अगस्त 2005 को पुर्तगाल के कास्काइस में हुआ था। उन्होंने महज 10 वर्ष की उम्र में टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही पुर्तगाल के मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना ली। उन्होंने 'रेन्या दास फ्लोरेस', 'पैक्साओ', 'नजारे', 'क्वेर ओ डेस्टिनो', 'पारा सेंप्रे' और लोकप्रिय युवा सीरीज 'मोरांगोस कॉम अकुकार' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी रही है और उन्हें पुर्तगाल की नई पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है। साल 2023 में उन्हें फोर्ब्स पुर्तगाल की अंडर-30 सूची में भी जगह मिली थी। इसके अलावा उन्हें गोल्डन ग्लोब्स पुर्तगाल में 'रेवलेशन' श्रेणी के लिए नामांकन भी मिला था।

4 of 9
जोआओ नेवेस और मैडेलेना - फोटो : Instagram
जोआओ नेवेस और मैडेलेना की लव स्टोरी
जोआओ नेवेस और मैडेलेना अरागाओ पुर्तगाल के सबसे चर्चित युवा कपल्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। फिलहाल दोनों पेरिस में रहते हैं, जहां नेवेस क्लब फुटबॉल में अपना करियर आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
मैडेलेना - फोटो : Instagram
रोनाल्डो फैंस के निशाने पर क्यों आईं?
जोआओ नेवेस के बयान के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में रोनाल्डो समर्थक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पहुंच गए। इसके बाद कुछ लोगों ने मैडेलेना अरागाओ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने उनसे कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड को रोनाल्डो का सम्मान करना सिखाएं। कुछ लोगों ने नेवेस के बयान के लिए उन्हें भी निशाना बनाया, जबकि उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं था। इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी कि खिलाड़ियों के परिवार और पार्टनर्स को खेल से जुड़े विवादों में घसीटना कितना उचित है।
 
विज्ञापन

6 of 9
रोनाल्डो जॉर्जिना - फोटो : Instagram
जॉर्जिना रोड्रिगेज के कथित कमेंट ने बढ़ाई चर्चा
विवाद उस समय और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। इन पोस्ट्स में दावा किया गया कि मैडेलेना अरागाओ ने रोनाल्डो को लेकर कोई टिप्पणी की थी और उस पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने जवाब दिया था। कथित स्क्रीनशॉट में एक फैन ने अरागाओ से कहा था कि वह अपने बॉयफ्रेंड नेवेस को समझाए की रोनाल्डो का सम्मान करे और पास दे।

इस पर अरागाओ का कथित कमेंट था कि जाकर अपने CR7 को समझाओ, क्योंकि वह बहुत स्वार्थी है। यह स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। इसके बाद जॉर्जिना के नाम से एक और पोस्ट पर कमेंट लिखा गया, 'वाह, यह पीढ़ी सचमुच बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।' इसके बाद कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि जॉर्जिना ने अप्रत्यक्ष रूप से नेवेस और उनकी गर्लफ्रेंड पर निशाना साधा है।







विज्ञापन

7 of 9
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : Instagram
फर्जी पोस्ट की भी चर्चा
हालांकि वायरल स्क्रीनशॉट्स की जांच के बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि जिस पोस्ट पर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ, वह असली नहीं था। उपलब्ध तस्वीरों में दिखाई दे रहा कथित कमेंट और उससे जुड़ी पोस्ट सत्यापित नहीं हो सकी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैडेलेना अरागाओ की ओर से रोनाल्डो के बारे में किसी सार्वजनिक टिप्पणी का कोई प्रमाण सामने नहीं आया। ऐसे में यह संभावना मजबूत हुई कि वायरल पोस्ट फर्जी या भ्रामक थी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलती रहीं और विवाद बढ़ता गया। अमर उजाला न तो मैडेलेना और न ही जॉर्जिना के कमेंट की पुष्टि करता है।
 

8 of 9
रोनाल्डो जॉर्जिना - फोटो : Instagram
रॉबर्टो मार्टिनेज ने भी किया बचाव
पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जोआओ नेवेस के बयान को गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने कहा, 'क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैसियत को कम नहीं किया जा सकता। हम फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक की बात कर रहे हैं।' मार्टिनेज के बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस जारी रही, लेकिन कई फुटबॉल प्रशंसकों ने नेवेस और मैडेलेना के समर्थन में आवाज उठाई।
 
विज्ञापन

9 of 9
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया संस्कृति पर फिर उठे सवाल
यह पूरा विवाद दिखाता है कि आधुनिक फुटबॉल में सोशल मीडिया का प्रभाव कितना बढ़ चुका है। एक बयान, उसका अधूरा हिस्सा और फिर उससे जुड़ी अपुष्ट पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाती हैं। नेवेस का बयान हो या मैडेलेना को लेकर फैली अफवाहें, इस प्रकरण ने फिर साबित किया कि किसी भी वायरल पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जांचना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें