फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who Is Ivana Knoll: विश्व कप के खिलाड़ियों से ज्यादा चर्चा में रही यह फैन, जानें कौन हैं 'सुपरहॉट' इवाना नॉल?

Sun, 18 Dec 2022 04:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

फीफा विश्व कप 2022 के दौरान इवाना नॉल लगातार चर्चा में रही हैं। क्रोएशिया की टीम भले ही सेमीफाइनल में हार गई हो, लेकिन इवाना के फैंस के बीच उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन
1 of 8
इवाना नॉल - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की टीम का सामना लियोनल मेसी की अर्जेंटीना से है। इस विश्व कप के दौरान मेसी और एम्ब्प्पे जैसे खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया और अब फाइनल में भी अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए दोनों खिलाड़ी विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेंगे। हालांकि, इस विश्व कप में खिलाड़ियों के अलावा भी कई चीजें चर्चा में रही हैं। कतर के कानून इनमें से एक हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाली क्रोएशिया टीम की फैन इवाना नॉल भी इस टूर्नामेंट के दौरान जमकर चर्चा में रहीं। यहां हम उनके बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
इवाना नॉल - फोटो : सोशल मीडिया
इवाना इस विश्व कप के दौरान अपनी हॉटनेस की वजह से चर्चा में रही हैं। जर्मनी में पैदा हुईं इवाना बाद में क्रोएशिया पहुंचीं और साल 2016 में मिस क्रोएशिया भी बनीं। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गई हैं। खासकर कतर विश्व कप के दौरान उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 8
इवाना नॉल - फोटो : सोशल मीडिया
इस टूर्नामेंट में क्रोएशिया ने पिछले विश्व कप की फॉर्म को बरकरार रखते हुए ब्राजील जैसी टीम को मात दी। हालांकि, इस बार यह टीम पिछले विश्व कप की तरह फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन इवाना ने इस टूर्नामेंट के दौरान फैंस का दिल जीत लिया और जमकर लोकप्रियता बटोरी।

4 of 8
इवाना नॉल - फोटो : सोशल मीडिया
इवाना ने अपने बोल्ड लुक से फैंस के बीच लोकप्रियता हासिल की और कतर के नियमों को भी ठेंगा दिखाया, जिनमें शरीर का दिखावा करना मना है।
विज्ञापन

5 of 8
इवाना नॉल - फोटो : सोशल मीडिया
इवाना को कई मीडिया रिपोर्ट में फीफा विश्व कप 2022 की सबसे हॉट फैन बताया गया है। वह क्रोएशिया के अलावा भी दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के बीच खासी लोकप्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन

6 of 8
इवाना नॉल - फोटो : सोशल मीडिया
अपने पहनावे को लेकर इवाना विवादों में भी रही हैं। हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें कतर में कपड़ो की वजह से कोई परेशानी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम के सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करती दिखाई दे रहीं थीं।
विज्ञापन

7 of 8
इवाना नॉल - फोटो : सोशल मीडिया
पियर्स मॉर्गन के साथ एक इंटरव्यू में इवाना ने बताया कि जब उन्होंने कतर के नियमों के बारे में सुना तो वह हैरान रह गईं। नियमों में कंधे, घुटने, कमर और शरीर के अन्य हिस्से दिखाने की अनुमति नहीं थी और इवाना के पास कोई ऐसी ड्रेस नहीं थी, जिसमें शरीर के ये सभी हिस्से ढंक जाते हों।
विज्ञापन

8 of 8
इवाना नॉल - फोटो : सोशल मीडिया
इवाना ने यह भी कहा कि कतर में अधिकतर लोग उनकी सोच से ज्यादा समझदार निकले। उन्होंने कहा कि कतर में लोगों ने जिस तरह उनके पहनावे का सम्मान किया वह उससे काफी खुश हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें