फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के बेहतरीन 5 युवा गोलकीपर्स, फुर्ती ऐसी कि 'चीता' भी मात खा जाए

Sat, 09 Jun 2018 04:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फीफा वर्ल्ड कप 2018
फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप के शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले इस महाकुंभ में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। कुल मिलाकर 64 मैच खेले जाएंगे। विश्व कप का समय ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है त्यों-त्यों फुटबॉल प्रेमियों की उत्सुक्ताएं बढ़ती जा रही हैं। जोश, जुनून और दीवानगी से लबरेज फुटबॉल के इस महाकुंभ में गोलकीपरों पर काफी दारोमदार होता है। गोलकीपर खेल में बहुत बड़ा रोल अदा करता है। आइये इस कड़ी में जानते हैं उन 5 युवा गोलकीपरों के बारे में जिनपर इस विश्वकप में रहेगी खास नजरः-
विज्ञापन

जॉर्डन पिकफोर्ड (इंग्लैंड)

2 of 6
-
जॉर्डन पिकफोर्ड इंग्लैंड के सबसे युवा गोपकीपर हैं। इवर्टन क्लब की तरफ से खेलने वाले 24 साल के पिकफोर्ड इस सीजन में 92 गोल को रोकने में सफल रहे। इसके साथ ही सात क्लीन शीट्स को भी मैनेज किया। प्रीमियर लीग क्लब इवर्टन की तरफ से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किए हैं। साल 2017 में क्लब इवर्टन ने पिकफोर्ड के लिए लगभग 30 मिलियन डॉलर का साइन किया। जोर्डन के पास शॉट रोकने की जबर्दस्त क्षमता है। लंबे कद का यह खिलाड़ी गोल के रोकने में बेहद सक्षम रहते हैं। इंग्लैंड की तरफ से वह इस विश्व कप में सबसे युवा गोलकीपर के रूप में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

एडर्सन मोरास, ब्राजील

3 of 6
-
फीफा में पांच बार की विश्व चैंपियन रही ब्राजील के 24 साल के गोलकीपर एडर्सन मोरास पर लोगों की निगाहें रहेगी। प्रीमियर लीग मैनचेस्टर सीटी क्लब की तरफ से खेलने वाले मोरास ब्राजील नेशनल टीम के गोलकीपर हैं। उन्होंने इस सीजन में भी गोलकीपर के रूप में अच्छी भूमिका अदा की है।  प्रीमियर लीग के इस सीजन में उन्होंने 14 बार क्लीन शीट्स (ऐसा हुआ कि उन्होंने विपक्षी टीम को गोल ही नहीं करने दिया) रखा।  इसके साथ ही उन्होंने अच्छी पासिंग भी की। वह इस सीजन में बेस्ट गोलकीपरों में से एक रहे हैं। वह अच्छे डीफेंस को लेकर जाने जाते हैं।

मार्क आंद्रे टर स्टेगेन, जर्मनी

4 of 6
-
बार्सिलोना स्टार मार्क आंद्रे टर स्टेगेन रूस में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह फिलहाल अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 29 ला लीगा गेम्स में 18 क्लीन शीट्स रखा। स्टेगेन के पास अच्छा रिफ्लेक्सेज है और शॉट को रोकने की शानदार क्षमता है। इतनी ही नहीं 25 साल के स्टेगेन अपने तीसरे ली लीगा जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन

थिबॉट कोर्टोइस, बेल्जियम

5 of 6
-
चेल्सी कल्ब की तरफ से खेलने वाले बेल्जियम नेशनल टीम के गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। इस बार वह फीफा वर्ल्ड कप 2018 में खेलते हुए बेल्जियम को जीताने के सपने को साकार कर सकते हैं। पिछले प्रीमियर लीग के कुछ सीजन में वह बेहतरीन गोलकीपर की भूमिका अदा की है। वहीं, उन्हें पिछले सीजन में बेस्ट गोलकीपर के तौर पर गोल्डेन ग्लोव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड डी जिया, स्पेन

6 of 6
डेविड डी जिया मैनचेस्टर यूनाइटेड के बेस्ट गोलकीपर हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 15 बार क्लीन शीट्स रखी है। स्पेन की नेशनल टीम की तरफ से खेलने वाले जिया को पांच वर्षों में रिकार्ड चौथी बार साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के लिए सर मैट बुस्बी ट्रॉफी से नवाजा गया है। इसके साथ ही स्पेन के डेविड को प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर ट्रॉफी से भी नवाजा गया है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें