फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अफोर्ड नहीं कर सकते': वह फुटबॉलर, जिसे गर्लफ्रेंड ने यह कहकर ठुकराया था; अब 594 करोड़ हुई कमाई तो मांगी माफी?

Wed, 01 Jul 2026 01:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले इस्माइल साइबरी इन दिनों सिर्फ अपने खेल नहीं, बल्कि अपनी कथित एक्स गर्लफ्रेंड से जुड़ी एक वायरल कहानी की वजह से भी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनकी एक्स ने कभी उन्हें यह कहकर छोड़ दिया था कि वह उसका लाइफस्टाइल अफोर्ड नहीं कर सकते। हालांकि, इस दावे के समर्थन में अब तक कोई विश्वसनीय सबूत सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
1 of 7
साइबरी और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड की वायरल हुई तस्वीर - फोटो : FIFA.COM/Twitter
फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को के स्टार मिडफील्डर इस्माइल साइबरी ने नीदरलैंड के खिलाफ निर्णायक पेनल्टी गोल कर अपनी टीम को अंतिम-16 में पहुंचाया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर एक कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड ने उन्हें कभी यह कहकर छोड़ दिया था कि वह उसके खर्चे नहीं उठा सकते।
विज्ञापन

2 of 7
इस्माइल साइबरी (सफेद जर्सी में) - फोटो : Twitter
'तुम मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते' वाली कहानी क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, साइबरी जब पीएसवी आइंडहोवन के लिए खेल रहे थे, तब उनकी एक गर्लफ्रेंड थी। दावा किया गया कि उस समय उनकी सैलरी उसकी महंगी लाइफस्टाइल के लिए पर्याप्त नहीं थी। इसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। कहानी में यह भी कहा गया कि उस दौरान साइबरी की साप्ताहिक कमाई करीब 19,200 यूरो यानी मौजूदा करीब 20 लाख रुपये थी, लेकिन कथित गर्लफ्रेंड इससे संतुष्ट नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 7
इस्माइल साइबरी - फोटो : Twitter
बायर्न म्यूनिख से जुड़ते ही बदल गई कहानी?
वायरल दावे के मुताबिक, जैसे ही साइबरी का नाम बायर्न म्यूनिख के साथ लगभग 5.5 करोड़ यूरो (55 मिलियन यूरो) यानी करीब 594 करोड़ रुपये के संभावित ट्रांसफर से जुड़ा, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने फिर से संपर्क करना शुरू कर दिया। यह भी दावा किया गया कि उसने माफी मांगते हुए कई संदेश भेजे और दोबारा रिश्ते की इच्छा जताई। सोशल मीडिया पर यह तक कहा गया कि साइबरी ने पुराने 'यू कान्ट अफोर्ड मी' मैसेज और नए माफी मांगने के मैसेज के स्क्रीनशॉट साझा कर दिए।

4 of 7
इस्माइल साइबरी - फोटो : Twitter
लेकिन क्या यह कहानी सच है?
यहीं इस कहानी का सबसे अहम पहलू सामने आता है। लाखों बार शेयर की जा चुकी इस कहानी के बावजूद इस दावे का कोई विश्वसनीय प्रमाण मौजूद नहीं है। अब तक न तो कोई सत्यापित स्क्रीनशॉट सामने आया है, न साइबरी ने इस बारे में कोई बयान दिया है और न ही किसी भरोसेमंद मीडिया रिपोर्ट ने इस कहानी की पुष्टि की है। इसलिए इसे फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल दावा ही माना जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
इस्माइल साइबरी - फोटो : ANI
क्या साइबरी की कोई गर्लफ्रेंड है?
25 वर्षीय मोरक्कन स्टार ने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड, मंगेतर या पत्नी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी लगभग पूरी तरह फुटबॉल पर केंद्रित हैं। इसलिए यह कहना भी संभव नहीं है कि वायरल कहानी में जिस महिला का जिक्र किया जा रहा है, वह वास्तव में उनकी मौजूदा या पूर्व साथी थीं।
विज्ञापन

6 of 7
इस्माइल साइबरी - फोटो : Twitter
संघर्ष से स्टार बनने तक का सफर
भले ही एक्स गर्लफ्रेंड वाली कहानी की पुष्टि न हुई हो, लेकिन साइबरी का असली जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मोरक्कन माता-पिता के घर स्पेन के टेरासा में जन्मे साइबरी बचपन में जन्मजात पैर की समस्या से जूझ रहे थे। ऑर्थोपेडिक ब्रेस की मदद से उन्होंने चलना सीखा। 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद उनका परिवार बेल्जियम चला गया, जहां उन्होंने एंडरलेक्ट, मेखेलन, जेंक और फिर पीएसवी आइंडहोवन की युवा अकादमियों में अपने खेल को निखारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस्माइल साइबरी - फोटो : Twitter
आज वही खिलाड़ी मोरक्को के सबसे भरोसेमंद सितारों में गिने जाते हैं। नीदरलैंड के खिलाफ निर्णायक पेनल्टी गोल के बाद अपनी मां के साथ उनका भावुक पल भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। फिलहाल, साइबरी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं, जबकि उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड की कहानी इंटरनेट पर बहस का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें