गोल्डन बॉल का खिताब टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मिलता है। इस होड़ में क्रोएशिया के कप्तान लुका मॉड्रिक, फ्रांस के कायलिन मबापे, बेल्जियम के केविन डि ब्रूइन और इडेन हेजार्ड थे। आखिरकार क्रोएशिया के लुका मॉड्रिक को यह खिताब मिला।