फीफा वर्ल्ड कप 2018 में जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक बेहद सुकून भरी खबर आई है। रियल मैड्रिड के इस सुपरस्टार खिलाड़ी पर चल रहे टैक्स संबंधित मामलों को लेकर स्पेनिश टैक्स एजेंसी समझौता करने के लिए तैयार हो गई है।
स्पेनिश टैक्स एजेंसी के मुताबिक रोनाल्डो पर टैक्स हेराफेरी के चार मामले दर्ज हैं। अगर वह टैक्स एजेंसी द्वारा लगाए गए जुर्माने की भरपाई कर देते हैं तो वह पिछले सभी मामलों से बरी हो जांएगे।