नेमार ने राउंड ऑफ 16 के मैच में 51वें मिनट में शानदार गोल कर ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने 88वें मिनट में फर्मिन्हों को पास देकर ब्राजील को 2-0 की बढ़त दिलाई और क्वार्टरफाइनल में पहुंचा दिया। विश्व कप में ब्राजील कभी भी मैक्सिको से नहीं हारा और यह रिकॉर्ड आज भी कायम रहा। वहीं मैक्सिको लगातार सातवीं बार विश्व कप के नॉकआउट चरण से बाहर (1994, 1998,2002, 2006, 2010, 2014 और 2018) हुआ। वहीं, ब्राजील ने 16वीं बार फीफा विश्व के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई।