फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

135वें डूरंड कप का रंगारंग आगाज: मोहन बागान की जीत से शुरुआत, पहले मुकाबले में ईस्ट बंगाल को हराया

Sat, 25 Jul 2026 09:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

डूरंड कप के 135वें संस्करण का रंगारंग आगाज हो गया है। मोहन बागान ने मजबूत रक्षात्मक खेल के दम पर शुरुआती मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर विजयी आगाज किया।
विज्ञापन
1 of 5
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में शनिवार को रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप का आगाज हुआ। भारतीय सेना की पूर्वी कमान की ओर से आयोजित और पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से हो रहे टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में देश की सांस्कृतिक विविधता, भारतीय सेना की मार्शल परंपराओं और पश्चिम बंगाल की समृद्ध कला-संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली। 
विज्ञापन

2 of 5
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन समारोह में कौन-कौन रहा शामिल
समारोह के बाद टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल और मोहन बागान सुपर जायंट आमने-सामने हुए, जिसमें मोहन बागान ने 1-0 से जीत दर्ज की। उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग के राज्य मंत्री डॉ. इंद्रनील खान, उद्योग मंत्री तापस राय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. शारद्वत मुखर्जी समेत पूर्वी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और डूरंड कप आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला
समारोह की शुरुआत भारतीय सशस्त्र बलों की युद्धक परंपराओं को दर्शाने वाली प्रस्तुतियों से हुई। इसमें खुकरी नृत्य, गतका, सेराइकेला छऊ और कलरीपयट्टू के प्रदर्शन के साथ क्राव मागा और नॉर्थ-ईस्ट वॉरियर्स की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इसके बाद पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को रवींद्र संगीत, द्विजेंद्रलाल राय की रचनाओं, बाउल संगीत, श्रीखोल और धामसा-मादल के साथ जनजातीय नृत्यों के जरिए प्रस्तुत किया गया। पुरुलिया छऊ में महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति और महिलाओं के ढाक दल ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। समारोह में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी की ट्रॉफी ड्रिल भी हुई। एक विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति के जरिए एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट की 138 वर्ष की यात्रा दिखाई गई। इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टरों ने राष्ट्रीय ध्वज और डूरंड कप ध्वज के साथ स्टेडियम के ऊपर फ्लाईपास्ट किया। 

4 of 5
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला
अब्दुल समद ने दागा निर्णायक गोल
समारोह के बाद खेले गए उद्घाटन मुकाबले में मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराया। साहल अब्दुल समद ने 52वें मिनट में निर्णायक गोल किया। ईस्ट बंगाल ने अंतिम चरण में बराबरी के लिए कई हमले किए, लेकिन मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त कायम रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला
डूरंड कप का 135वां संस्करण 25 जुलाई से 23 अगस्त तक कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, शिलांग और इंफाल में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें श्रीलंकाई सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक विदेशी टीम भी शामिल है। कुल 43 मुकाबले छह मैदानों पर खेले जाएंगे। 1888 में शुरू हुआ डूरंड कप दुनिया की तीसरी सबसे पुरानी सक्रिय फुटबॉल प्रतियोगिता है। भारतीय सेना की पूर्वी कमान की ओर से तीनों सेनाओं के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट में देश के प्रमुख क्लबों, सर्विसेज टीमों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को एक मंच पर देखने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें