पुर्तगाल के पहली बार यूरो कप चैंपियन बनने के बाद प्रशंसकों ने सेंट्रल लिस्बन में जमकर जश्न मनाया। खिताबी जीत के बाद प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई और वह खुशी से झूमने लगे।
विज्ञापन
2 of 5
EURO cUP
पुर्तगाल के कई प्रशंसकों ने अपने चेहरों पर लाल, हरा और पीले रंग का पेंट करा रखा था। प्रशंसक पुर्तगाल का राष्ट्रीय झंडा लेकर सड़कों पर जश्न मनाते हुए देखे गए। खिताबी मुकाबले में पुर्तगाल ने मेजबान फ्रांस को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
3 of 5
EURO cUP
मैच जैसे ही खत्म हुआ सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक घर से निकलकर सड़कों पर जीत का जश्न मनाने लगे। अपने गर्दन पर पुर्तगाल का झंडा बनाए हुए 22 वर्षीय प्रशंसक रुबने सरदिन्हा ने कहा, "चैंपियंस, हम यूरोप के चैंपियंस हैं! मेरे पास खुशी को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। हम इसके हकदार थे। आखिरकार हमने सबकों यह दिखा दिया कि हम क्या कर सकते हैं। हमने यह साबित कर दिया कि हम मजबूत टीम हैं।"
4 of 5
EURO cUP
फ्रांस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पुर्तगाल के समर्थकों में से कई राष्ट्रीय गान गा रहे थे तो कोई अपनी टीम को जीत का हकदार बता रहा था। कार्ला मार्टिंस भी अपनी खुशी नहीं छुपा सकीं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ तौर पर देखे जा सकते थे। उनका कहना था कि उन्हें अपनी टीम के ऊपर पूरा भरोसा था। बकौल मार्टिंस, "पुर्तगाल! पुर्तगाल! मुझे आखिर तक टीम के ऊपर विश्वास था। हम इसके हकदार थे!"
मैच के पहले हाफ में जब चोटिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर लेकर जाया जा रहा था तब स्टेडियम में मौजूद पुर्तगाल समर्थकों को तगड़ा झटका लगा और वह कांप उठे। 61 वर्षीय प्रशंसक फर्नांडो सिल्वा के मुताबिक, "बिना किसी शक के हम जीत के हकदार थे।"
फाइनल मुकाबला देखने के लिए पुर्तगाल के विभिन्न शहरों में 20 से अधिक विशाल स्क्रीनें लगाई गई थीं।