अर्जेंटीना के फैंस अपने दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी को आखिरी बार राष्ट्रीय टीम की जर्सी में खेलता देखने के लिए उमड़ पड़े। ब्यूनस आयर्स के लिए यह रात यादगार रही और मेसी के करियर का शानदार तरीके से जश्न मनाया गया। इस दौरान मेसी और फैंस दोनों ही भावुक हो गए।
लियोनल मेसी का अर्जेंटीना के लिए आखिरी मुकाबला महज एक और फुटबॉल मैच नहीं था। ब्यूनस आयर्स का एस्टाडियो मोनूमेंटल स्टेडियम देश के सबसे महान आधुनिक फुटबॉल आइकन के विदाई के जश्न में डूबा हुआ था। जब अर्जेंटीना का मुकाबला बेनिन से हुआ, तो फैंस मेसी को अपनी राष्ट्रीय टीम का आखिरी बार प्रतिनिधित्व करते देखने के लिए हल्के नीले और सफेद रंगों की जर्सी पहने स्टेडियम में उमड़ पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
लियोनल मेसी
- फोटो : @AFASeleccionEN
कई दिग्गजों की रही मौजूदगी
पिछले कोपा अमेरिका के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा करने वाले एंजेल डि मारिया भी अर्जेंटीना की टीम के साथ मौजूद बड़े नामों में शामिल थे। स्टैंड्स में भी कई जाने-माने चेहरे थे, जिनमें महान फ्रांसीसी स्ट्राइकर डेविड ट्रेजेगुए अपनी बेटी के साथ मैच से पहले मेसी के वार्म-अप रूटीन को देखते हुए नजर आए।
विज्ञापन
3 of 6
लियोनल मेसी का विदाई मैच
- फोटो : @AFASeleccionEN
मेसी के सम्मान में हुआ समारोह
मेसी के विदाई मुकाबले को लेकर पूरे स्टेडियम में जबरदस्त उत्साह था। मैच से पहले रिवर प्लेट के अध्यक्ष ने भी उन्हें सम्मानित किया। मेसी को क्लब की मानद सदस्यता, स्मृति पट्टिका और उनके नाम की विशेष जर्सी भेंट की गई। बेनिन की टीम ने भी मेसी के सम्मान में खास तोहफा दिया। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मेसी से हाथ मिलाया। 10वें मिनट में स्टेडियम में मेसी के सम्मान में विशेष कार्यक्रम हुआ। सभी खिलाड़ियों ने उनके पास जाकर हाथ मिलाया और आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। यह पल स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए भी बेहद भावुक रहा। स्टैंड अर्जेंटीना के रंगों से सराबोर थे, समर्थक राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहने उस शख्स को देखने का इंतजार कर रहे थे जिन्होंने उन्हें उनके फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार पल दिए हैं।
4 of 6
लियोनल मेसी
- फोटो : @AFASeleccionEN
ब्यूनस आयर्स की एक यादगार रात
फिर मेसी मैदान पर उतरे। जब राष्ट्रगान बजाए जा रहे थे, तब मेसी के बेटे थियागो, मातेओ और सिरो उनके साथ थे और मोनूमेंटल के चारों ओर आतिशबाजी गूंज उठी। जैसे ही अर्जेंटीना का राष्ट्रगान बजा, मेसी भावुक होकर रो पड़े। लियोनल स्कालोनी भी अपनी भावनाओं को छिपा नहीं पाए, जबकि निकोलस ओटामेंडी अपने कप्तान के साथ खड़े थे और इन सभी के लिए यह पल कितना भावुक था ये साफ झलक रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
लियोनल मेसी
- फोटो : @AFASeleccionEN
आखिरी मैच में मेसी ने दागा गोल
तेज तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मेसी का स्वागत हुआ। अर्जेंटीना को 48वें मिनट में पहला गोल मिला। मेसी ने कॉर्नर से शानदार क्रॉस डाला, जिस पर निकोलस ओटामेंडी ने करीब से सटीक शॉट लगाकर गेंद को क्रॉसबार के नीचे से गोल में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 61वें मिनट में अर्जेंटीना ने दूसरा गोल दागा। निको पाज ने पेनल्टी बॉक्स के बाहर डिफेंस को चीरते हुए मिले शानदार पास को पकड़ा और गेंद को बाएं पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। 71वें मिनट में मेसी ने अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में गोल भी कर दिया। अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली और मेसी ने जिम्मेदारी लेते हुए गेंद को बेनिन के गोलकीपर मार्सेल डांजिनो की पहुंच से दूर टॉप राइट कॉर्नर में पहुंचा दिया।
जीत के साथ दी विदाई
लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला यादगार अंदाज में खत्म किया। ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया। मेसी ने टीम के तीनों गोल में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल में असिस्ट किया, जबकि एक गोल पेनल्टी पर खुद दागा। इस तरह अर्जेंटीना ने अपने दिग्गज खिलाड़ी को जीत के साथ विदाई दी।