फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी को मिला फैन से ऐसा गिफ्ट, जिसे देख वो खुद हो गए हैरान

Fri, 12 Jan 2018 08:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लियोनेल मैसी - फोटो : dailymail
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी को उनके फैंस ने एक खूबसूरत तोहफा दिया है। दरअसल, फैंस ने उनको तोहफे में जूता प्रदान किया है, जिसमें उनके जिंदगी की सारी दास्तां उकेरी गई है। इस खूबसूरत तोहफे के लिए मैसी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
हैंड पेंटेड जूता - फोटो : dailymail
जूतों की इस जोड़ी पर कलाकार ने अजीबोगरीब पेशकश की है। कलाकार ने मैसी की जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों को उकेरा है। हैंड पेंट इन जूतों के बारे में कलाकार लिलि कॉन्टीरो ने कहा कि उन्हें मैसी का एक आम जिंदगी से उठकर सफल फुटबॉलर बनने का सफर बहुत अच्छा लगता है। इस जूते पर मेसी के पूरे परिवार को उकेरा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
हैंड पेंटेड जूता - फोटो : dailymail
इन जूतों से लोग मैसी की संघर्ष की दास्तां समझ जाएंगे। इसमें मैसी का बपचन, यादगार गोल, बच्चों के अलावा दस नंबर टीशर्ट पकड़े मैसी का अक्स भी पेंट किया गया है। इस जूते पर मेसी के साउथ अमेरिकन की बचपन वाली जिंदगी से लेकर अर्जेंटीना इंटरनेशनल बनने तक की कहानी को उकेरा है।

4 of 5
हैंड पेंटेड जूता - फोटो : dailymail
इस तोहफे में कलाकार ने मेसी को पूर्व बार्सिलोना टीम मेट रोनालडिन्हों के साथ उकेरा गया है। इसके साथ ही उस सेलिब्रेशन को भी उकेरा गया है, जिसमें वो अपने रियल मैड्रिड फैंस को दस नंबर टीशर्ट प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैंड पेंटेड जूता - फोटो : dailymail
मेसी के इस खूबसूरत जूते को लिलि कॉन्टीरो ने डिजाइन किया है। उसने इस जूते में मेसी के पूरे जिंदगी की दास्तां को उकेर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें