फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोनल मेसी का भारत दौरा: कोलकाता से दिल्ली तक, हर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी; तीन दिन में क्या-क्या करेंगे?

Thu, 11 Dec 2025 10:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह भारत में मेसी की दूसरी यात्रा है। उनका पहला दौरा 2011 में हुआ था, जब अर्जेंटीना ने वेनेजुएला से सॉल्ट लेक में 1-0 से जीत हासिल की थी। मेसी के भारत दौरे को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। उन्हें देखने के लिए टिकट की भारी मांग है। मेसी चार शहरों का दौरा करेंगे। जानिए उनका शेड्यूल...
विज्ञापन
1 of 8
मेसी - फोटो : ANI
दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार लियोनल मेसी भारत आ रहे हैं। उनके भारत दौरे को 'G.O.A.T टूर' नाम दिया गया है, जो 13 से 15 दिसंबर तक चलेगा। इस तीन दिन के टूर में मेसी चार बड़े शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे।

यह दौरा बेहद खास इसलिए भी है क्योंकि मेसी हाल ही में अपने करियर का 48वां खिताब जीतकर फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं। भारत यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मशहूर हस्तियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
मेसी - फोटो : ANI
2011 के बाद भारत का दूसरा दौरा
यह भारत में मेसी की दूसरी यात्रा है। उनका पहला दौरा 2011 में हुआ था, जब अर्जेंटीना ने वेनेजुएला से सॉल्ट लेक में 1-0 से जीत हासिल की थी। उस मैच में मेसी ने निर्णायक असिस्ट दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
मेसी के साथ डि पॉल और सुआरेज - फोटो : ANI
GOAT टूर में शामिल होंगे लुइस सुआरेज और डि पॉल
टूर के प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए मेसी के लंबे समय के दोस्त और दिग्गज स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता खिलाड़ी रॉड्रिगो डि पॉल को भी शामिल किया है। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी GOAT टूर को फुटबॉल प्रेमियों के लिए और भी खास बना देगी।

4 of 8
मेसी - फोटो : ANI
टिकट कीमतें और उपलब्धता
मेसी के सार्वजनिक कार्यक्रमों के टिकट 'डिस्ट्रिक्ट' एप पर उपलब्ध हैं। ज्यादातर शहरों में टिकट की प्रारंभिक कीमत 4,500 रुपये रखी गई है। वहीं, मुंबई में टिकट की शुरुआती कीमत 8,250 है। दिल्ली में टिकट की अधिकतम कीमत 82 हजार रुपये तक है। चूंकि कई इवेंट जनता के लिए खुले हैं, इसलिए टिकटों की मांग काफी ज्यादा है। हैदराबाद में टिकटों की प्रारंभिक कीमत 1,500 रुपये थी। वहीं, टिकट की अधिकतम कीमत नौ हजार रुपये है। मुंबई में टिकट की अधिकतम कीमत 23 हजार रुपये है। चारों शहरों में न्यूनतम कीमत वाले टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
मेसी - फोटो : ANI
कोलकाता: भारत में मेसी का भव्य स्वागत

तारीख: 13 दिसंबर

मेसी मियामी से उड़ान भरकर दुबई में एक छोटा स्टॉप करेंगे ताकि जेट लग मैनेज हो सके। इसके बाद वे रात करीब डेढ़ बजे कोलकाता पहुंचेंगे। कोलकाता मेसी का पसंदीदा शहर माना जाता है, और उनका 2011 वाला मैच आज भी लोगों की यादों में ताजा है।

कोलकाता का कार्यक्रम (13 दिसंबर):
  • सुबह 9:30–10:30 बजे: मीट-एंड-ग्रीट इवेंट
  • सुबह 10:30–11:15 बजे: मेसी की प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन
  • सुबह 11:15–11:25 बजे: यूवा भारती (सॉल्ट लेक स्टेडियम) पहुंचेंगे
  • सुबह 11:30 बजे: शाहरुख खान का आगमन
  • दोपहर 12:00 बजे: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सौरव गांगुली का आगमन
  • दोपहर 12:00–12:30 बजे: फ्रेंडली मैच, सम्मान समारोह और बातचीत
  • दोपहर 2:00 बजे: हैदराबाद के लिए रवाना
विज्ञापन

6 of 8
मेसी के साथ बेटा और पत्नी एंटोनेला - फोटो : ANI
हैदराबाद: 7v7 मैच और संगीत कार्यक्रम

तारीख: 13 दिसंबर, शाम 7 बजे

हैदराबाद में मेसी राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 7v7 मैच खेलेंगे। इस मैच में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे। शाम को मेसी के सम्मान में विशेष म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
मेसी - फोटो : ANI
मुंबई: फैशन शो और चैरिटी इवेंट

तारीख: 14 दिसंबर

मुंबई में मेसी का शेड्यूल बेहद ग्लैमरस और सामाजिक दोनों है। वहां वह चैरिटी फैशन शो, जहां मेसी अपनी मौजूदगी से फंड जुटाने में मदद करेंगे। साथ ही 2022 विश्व कप का कुछ चुनिंदा मेमोराबिलिया नीलाम किया जाएगा। मुंबई लेग में लुइस सुआरेज का स्पेनिश म्यूजिक शो भी आकर्षण रहेगा।
  • दोपहर 3:30 बजे: क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल कप में हिस्सा
  • शाम 4:00 बजे: सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच
  • शाम 5:00 बजे: वानखेड़े में कार्यक्रम
विज्ञापन

8 of 8
प्रधानमंत्री मोदी को अर्जेंटीना वाईपीएफ के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज द्वारा मेसी की जर्सी गिफ्ट की - फोटो : ANI
दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

तारीख: 15 दिसंबर

टूर का आखिरी दिन भारत की राजधानी दिल्ली के नाम रहेगा। मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे
  • दोपहर 1:30 बजे: अरुण जेटली स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम। यहां मिनर्वा अकादमी के खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें