फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छह साल के ईरानी बच्चे ने मचाई सनसनी, फिटनेस और फुटबॉल स्किल्स से दिग्गजों को बनाया दीवाना

Tue, 13 Oct 2020 07:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरात होसैनी - फोटो : Amar Ujala
लियोनेल मेसी हो या क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इन दिग्गज फुटबॉलरों के खेल और फिटनेस की दुनिया दीवानी है। आज के वक्त में क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस या कोई अन्य खेल, हर जगह खिलाड़ी खेल के साथ अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं और उसके लिए कड़ी ट्रेनिंग करते हैं। सोशल मीडिया पर भी ये खिलाड़ी लगातार अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग की वीडियो डालते रहते हैं, लेकिन इन सबके बीच एक छह साल के बच्चे ने अपनी फुटबॉल स्किल, फिटनेस और ट्रेनिंग से दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अरात होसैनी - फोटो : instagram@arat_gym
हम बात कर रहे हैं ईरान के अरात होसैनी की, जिन्होंने मात्र छह साल की उम्र में ही दुनियाभर में अपने लाखों प्रशंसक बना लिए हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ही चार मिलियन (40 लाख) फॉलोवर हैं। उनके वीडियो देखकर बार्सिलोना फुटबॉल क्लब से लेकर ला लीगा फुटबॉल लीग और टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच, तक सभी हैरान हैं और उनकी तारीफ कर चुके हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
अरात होसैनी - फोटो : instagram@arat_gym
अरात का सपना फुटबॉल विश्व कप में सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनना है। वे दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के फैन हैं और उनकी तरह ही दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बनना चाहते हैं। अरात की प्रतिभा केवल फुटबॉल तक ही सीमित नहीं है। उनकी फिटनेस, उनकी फुर्ती और शारीरिक क्षमता भी देखते बनती है।

अरात के पिता मोहम्मद होसैनी उन्हें दुनिया का बड़ा फुटबॉलर बनते देखना चाहते हैं। वे कहते हैं कि अरात बचपन से ही काफी फुर्तीला और एथलेटिक रहा है। यही कारण है कि उन्होंने उसे आगे बढ़ाने का फैसला किया।
 

 

4 of 5
अरात होसैनी - फोटो : instagram@arat_gym
अरात इस वक्त लिवरपूल फुटबॉल अकादमी के साथ ट्रेनिंग कर रहा है। वे इस वक्त सोशल मीडिया पर एक सनसनी हैं और कई बच्चों के लिए प्रेरणाश्रोत। उनके पिता कहते हैं कि वे धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहते हैं और लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरात होसैनी - फोटो : instagram@arat_gym
उनके वीडियो में वे अपने से बड़े उम्र के बच्चों को फुटबॉल में छकाते दिखते हैं, वे ड्रिब्लिंग करते हैं, बाइसिकल किक लगाते हैं। दूसरे खिलाड़ियों को चकमा देते हुए गोल करते नजर आते हैं। उनके अन्य वीडियो में वे कड़ी ट्रेनिंग करते दिख जाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें