क्रोएशिया फुटबॉल टीम
पेनल्टी शूटआउट में पहला शॉट रूस ने लिया। विश्व कप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड है कि 6 टीमें पहले पेनल्टी शॉट लेने के दौरान हारी हैं। रूस के साथ भी यही हुआ। वैसे, एक और तथ्य है कि जिस मैच में क्रेमरिच क्रोएशिया के लिए पहला गोल दागते हैं, वह मुकाबला टीम जरूर जीतती है। यह दोनों ही फैक्ट्स रूस के खिलाफ गए। पेनल्टी शूटआउट का पहला शूट मेजबान टीम के स्मोलोव आए। उन्होंने जोरदार किक जमाई, लेकिन चोट से जूझ रहे सुबासिच ने बाएं हाथ से शानदार बचाव किया।