नोरा फतेही के AFCON मैच देखने और मोरक्को की जीत पर सोशल मीडिया पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें अशरफ हकीमी से जोड़ना शुरू किया। हकीमी द्वारा नोरा की पोस्ट पर इंटरैक्शन की चर्चा के बाद डेटिंग की अफवाहें और बढ़ीं। दोनों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया, जिससे उत्सुकता बढ़ गई है। हकीमी PSG और मोरक्को फुटबॉल टीम के कप्तान हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और मोरक्को के फुटबॉल स्टार अशरफ हकीमी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है दोनों को लेकर उठी डेटिंग की चर्चाएं, जो सोशल मीडिया से शुरू होकर अब मीडिया पोर्टल्स और फैन फोरम्स तक पहुंच गई हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक नोरा और हकीमी दोनों की चुप्पी बनी हुई है, लेकिन अटकलें बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 9
अशरफ हकीमी और नोरा फतेही
- फोटो : ANI/Instagram
कैसे शुरू हुई डेटिंग की चर्चा?
यह सारा मामला तब चर्चा में आया जब हाल ही में नोरा फतेही मोरक्को के दौरे पर थीं। उन्होंने वहां अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (AFCON) का एक मैच स्टेडियम में बैठकर देखा। जैसे ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मोरक्को टीम की जीत का जश्न मनाते हुए पोस्ट डालीं, फैंस ने इसे महज समर्थन नहीं बल्कि कुछ ज्यादा व्यक्तिगत मान लिया।
विज्ञापन
3 of 9
अशरफ हकीमी और नोरा फतेही
- फोटो : ANI/Instagram
इसके बाद चर्चाएं तब तेज हो गईं जब रेडिट यूजर्स ने दावा किया कि अशरफ हकीमी ने नोरा की उस पोस्ट को लाइक किया था। इसी से बातचीत एक नए मोड़ पर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर हैश टैग नोरा फतेही और हैश टैग अशरफ हकीमी ट्रेंड करने लगा और फैंस ने दोनों को एक साथ जोड़ना शुरू कर दिया।
4 of 9
अशरफ हकीमी और नोरा फतेही
- फोटो : ANI/Instagram
मामले में और रोमांच तब जुड़ा जब एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने एक इनसाइडर के हवाले से लिखा, 'नोरा का AFCON मैच देखने जाना और फिर हकीमी की इंटरैक्शन ने डेटिंग की अटकलों को बढ़ावा दिया है। कोई भी खुलकर बोल नहीं रहा, लेकिन बज साफ दिख रहा है।'
दोनों की चुप्पी से बढ़ी उत्सुकता
अब तक न तो नोरा और न ही हकीमी ने इन सवालों पर कोई बयान दिया है। फैंस मानते हैं कि चुप्पी खुद में एक संकेत हो सकती है, वहीं कुछ लोग इसे महज अटकल बताते हैं। जो भी हो, दोनों के सोशल मीडिया ऐक्टिविटी ने चर्चा को और हवा दी है।
विज्ञापन
6 of 9
नोरा फतेही
- फोटो : ANI
नोरा ने हकीमी को पसंदीदा बताया
इसके अलावा नोरा के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी है, जिसमें उनसे पूछा जाता है कि उनका सबसे पसंदीदा मोरक्कन फुटबॉलर कौन है? इस पर नोरा सवाल पूछने वालों से पूछती हैं, पहले आप बताएं। इस पर वह कहते हैं कि हाकिम जियेच। इस पर नोरा कहती हैं- मेरी मां चाहती थीं कि मैं जियेच का नाम लूं, लेकिन मैं हकीमी का नाम लूंगी। वह अपने खेल को लेकर जुनूनी हैं। वह अपनी बाइसिकिल किक से कहर बरपा रहे हैं। वह अपनी किक से रिकॉर्ड ब्रेकिंग खेल दिखा रहे हैं। मैंने इस तरह के गोल अपनी जिंदगी में नहीं देखे।
विज्ञापन
7 of 9
अशरफ हकीमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @achrafhakimi
अशरफ हकीमी कौन हैं?
27 वर्षीय अशरफ हकीमी दुनिया के टॉप राइट-बैक्स में गिने जाते हैं और फ्रांस की क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के लिए खेलते हैं। मैड्रिड में जन्मे हकीमी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोरक्को के लिए खेलते हैं और टीम की कप्तानी भी करते हैं। 2022 फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में हकीमी की अहम भूमिका रही थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली अफ्रीकी टीम थी। हकीमी ने रियल मैड्रिड, इंटर मिलान और पीएसजी के साथ बड़े खिताब जीते हैं, जिनमें यूरोपीय चैंपियंस लीग भी शामिल है।
8 of 9
अशरफ हकीमी, हिबा अबूक
- फोटो : फेसबुक
अशरफ का हो चुका तलाक
अशरफ हकीमी की पहले स्पेनिश अभिनेत्री हिबा अबूक से शादी हो चुकी है। उनका रिश्ता 2020 से 2023 तक चला। उनके दो बच्चे आमीन और नईम हैं। साल 2023 में इस कपल का तलाक हो गया। हिबा स्पेनिश की कई मशहूर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
नोरा फतेही का काम का अपडेट
जहां एक ओर पर्सनल लाइफ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं प्रोफेशनल लाइफ में नोरा लगातार ग्लोबल स्पेस में आगे बढ़ रही हैं। पिछले साल उन्होंने जिम्मी फैलन के टॉक शो पर अपने सिंगल 'व्हाट डू आई नो' के साथ अमेरिकी टीवी डेब्यू किया। हाल ही में मुंबई में डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में उन्होंने सियारा और डेविड गुएटा के साथ संभावित कोलैबोरेशन के संकेत भी दिए। नोरा जल्द ही हॉरर फिल्म ‘कंचना 4’ में नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस उत्साहित हैं।