फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup 2019: गूगल ने खास डूडल बनाकर उछाला महिला विश्व कप का फुटबॉल

Fri, 07 Jun 2019 10:25 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गूगल ने महिला विश्व कप के लिए बनायाल डूडल - फोटो : social Media
दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए मजेदार खबर है। फीफा महिला विश्व कप का आठवां संस्करण शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। गूगल ने डूडल बनाकर महिला विश्व कप के इस उत्सव को मनाया है। गूगल ने अपने डूगल में विभिन्न रंग की जर्सी में उत्साह से फुटबॉल खेल रही महिलाओं का कोलाज बनाकर फीफा महिला विश्व कप को समर्पित किया है। 


 

 
विज्ञापन

2 of 5
फीफा महिला विश्व कप - फोटो : social Media
एक माह तक चलने वाले फुटबॉल के इस महाकुंभ का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। फ्रांस पहली बार महिला विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस विश्व कप का उद्घाटन मैच शनिवार को 12:30 बजे से मेजबान फ्रांस और दक्षिण कोरिया के बीच पेरिस में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
फीफा महिला विश्व कप - फोटो : social Media
इस महिला फुटबॉल विश्व कप में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, सभी टीमों को छह के ग्रुप में बांटा गया है। अगले एक महिने तक फ्रांस के 9 शहरों में इस विश्व कप के मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल 7 जुलाई को लियोन शहर में खेला जाएगा। 

4 of 5
फीफा महिला विश्व कप - फोटो : social Media
चीला, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और जमैका ये चार टीमें इस साल महिला फुटबॉल विश्व कप में पहली बार हिस्सा ले रही हैं, जमैका पहली कैरेबियाई टीम है, जिसने महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फीफा महिला विश्व कप - फोटो : social Media
एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नांमेंट में जीतने वाली टीम को 24 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। साल 1991 में पहली बार महिला विश्व कप खेला गया था, जिसके बाद से सात बार इसका आयोजन हो चुका है। इस बार महिला फुटबॉल विश्व में आकर्षण का केंद्र उद्घाटन में होने वाले रंगारंग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें