फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड को डराने की कोशिश!: मेसी ने इनफैनटिनो से किस चीज की इजाजत मांगी, 1986 और 1998 से इसका कनेक्शन क्या?

Tue, 14 Jul 2026 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास

सार

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने की कोशिश की है। टीम ने फीफा से 1986 विश्व कप में पहनी गई नेवी ब्लू अवे जर्सी पहनने की अनुमति मांगी, जिसे मंजूरी भी मिल गई। इसी जर्सी में डिएगो माराडोना ने 'हैंड ऑफ गॉड' और 'गोल ऑफ द सेंचुरी' के दम पर इंग्लैंड को हराया था। अब अर्जेंटीना उम्मीद कर रहा है कि इतिहास की वही यादें एक बार फिर उसके पक्ष में माहौल बना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : AP/IANS
फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं। फ्रांस और स्पेन के बीच पहला सेमीफाइनल होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। एक तरफ जहां फ्रांस और स्पेन के खिलाड़ी मांडर गेम्स और जुबानी जंग में उलझे हैं, वहीं अर्जेंटीना ने भी इंग्लैंड पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। तीन बार की चैंपियन इस टीम ने फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो से एक खास मांग की थी, जिसकी इजाजत इनफैनटिनो ने दे भी दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
अर्जेंटीना की अवे जर्सी (जॉर्डन के खिलाफ मैच में) - फोटो : IANS/AP
मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने की कोशिश में अर्जेंटीना
दरअसल, इस हाई-प्रोफाइल सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले की तैयारी अर्जेंटीना ने सिर्फ रणनीति और अभ्यास तक सीमित नहीं रखी है। लियोनल मेसी अपने करियर में पहली बार विश्व कप में इंग्लैंड का सामना करने जा रहे हैं। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने की कोशिश में जुटी है। इसी उद्देश्य से अर्जेंटीना के टीम मैनेजमेंट ने फीफा से सेमीफाइनल में अपनी नेवी ब्लू (गहरे नीले) रंग की अवे जर्सी पहनने की इजाजत मांगी है। यह मांग इंग्लैंड की पारंपरिक सफेद जर्सी के साथ बेहतर रंग संयोजन बनाने के लिए नहीं, बल्कि इतिहास के एक खास पल को दोहराने की उम्मीद में किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
इंग्लैंड की होम जर्सी - फोटो : IANS/AP
अर्जेंटीना ने क्यों मांगी इजाजत और क्या है इसका इतिहास?
 
  • दरअसल, 1986 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड आमने-सामने हुए थे।
  • उस मुकाबले में डिएगो माराडोना ने अपना चर्चित 'हैंड ऑफ गॉड' गोल और 'गोल ऑफ द सेंचुरी' दागकर अर्जेंटीना को 2-1 से जीत दिलाई थी।
  • मेक्सिको में खेले गए उस ऐतिहासिक मैच में अर्जेंटीना ने अपनी नेवी ब्लू अवे जर्सी पहनी थी।
  • 2026 विश्व कप के सेमीफाइनल में उसी रंग की जर्सी पहनने की इच्छा जताकर अर्जेंटीना उस ऐतिहासिक जीत की यादों को फिर से ताजा करना चाहता है।
  • अर्जेंटीना उम्मीद कर रहा है कि इससे टीम को मानसिक बढ़त मिल सकती है।
  • 1986 के उस विवादित और यादगार मुकाबले के बाद दोनों टीमें विश्वकप में दो बार और भिड़ी हैं।
  • 1998 विश्वकप में दोनों के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-3 से जीत दर्ज की थी।
  • इसके बाद 2002 विश्व कप में डेविड बेकहम के पेनल्टी गोल की बदौलत इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था।
  • दिलचस्प बात यह है कि 1998 में अर्जेंटीना ने नेवी ब्लू वाली जर्सी पहनकर ही जीत हासिल की थी।
  • वहीं, 2002 में व्हाइट और ब्लू प्रिंट वाली होम जर्सी पहनने के दौरान उसे हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

4 of 4
मेसी, हैरी केन और जूड बेलिंगहम - फोटो : IANS/AP
फीफा ने अर्जेंटीना को अवे किट की इजाजत दी
इसके बाद अब फीफा ने सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों की जर्सी की पुष्टि की। अटलांटा में होने वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड अपनी पारंपरिक सफेद होम जर्सी में उतरेगा, जबकि अर्जेंटीना नेवी ब्लू और काले रंग की अपनी वैकल्पिक जर्सी पहनेगा। विश्व कप 2026 में अब तक अर्जेंटीना ने अपने छह में से पांच मैच होम जर्सी में खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक बार अवे जर्सी पहनी थी, जब उसने डलास में जॉर्डन को 3-1 से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें