फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अपनी टीम के बचाव में बीच मैदान पर उतर आए थे कुवैत प्रिंस, फीफा वर्ल्ड कप की 5 अजीबोगरीब घटनाएं

Fri, 08 Jun 2018 06:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
fifa wc 2018
फीफा वर्ल्ड कप 2018 का आगाज 14 जून से रशिया में होने जा रहा है। इस साल 8 ग्रुप्स की कुल 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। ऐसे में अब तक खेले गए पिछले 20 वर्ल्ड कप में कई बार ऐसी अजीबो-गरीब घटनाएं देखने को मिली हैं, जिन्हें फैंस आज तक नहीं भूल पाए हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसे ही रोचक किस्सों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
fifa wc 2018
साल 1974 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में जैरे की टीम के डिफेंडर वेपु लुंगा का लगाया गया फ्री किक आज तक इतिहास के पन्नों में दर्ज। ब्राजील के खिलाफ मिले इस फ्री किक पर लुंगा अंपायर की कॉल से पहले ही शॉट लगाकर हंसी की पात्र बन गए। हालांकि इसके बाद अंपायर ने लुंगा को येलो कार्ड दिखाया।

विज्ञापन

3 of 6
fifa wc 2018
साल 1982 के वर्ल्ड कप के एक मैच में फ्रांस कुवैत से पहले 3-1 से आगे चल रही थी। इस बीच फ्रांस के एक खिलाड़ी ने टीम के लिए चौथा गोल किया, लेकिन कुवैत के डिफेंडर्स का कहना था कि उन्होंने ऑफ साइड से गोल किया जोकि खेल में अमान्य है। खिलाड़ियों के बीच आपसी बहस को बढ़ता देख स्टेडियम में बैठे कुवैत के शाही प्रिंस शेख फवाद मैदान पर उतर आए और अपनी टीम का बचाव करने लगे।

4 of 6
fifa wc 1982
साल 1990 के वर्ल्ड कप में अंर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच एक मुकाबला खेला गया था। इस मैच मे कोलंबिया के गोलकीपर रेने हिगिटा का उस वक्त खूब मजाक उड़ा जब यह खिलाड़ी गोल पोस्ट के सुरक्षा जोन से बाहर आकर गेंद के साथ ड्रिब्लिंग करने लगा। तभी मौका देख अर्जेंटीना के एक खिलाड़ी आगे आया और गेंद को उनके पैरों के बीच से निकालकर स्कोर चुरा ले गया। गोल होने के बाद रेने दूर खड़े लखाते ही रह गए।

विज्ञापन

5 of 6
fifa wc 2018
साल 1994 में खेले गए फुटबॉल वर्ल्ड कप में जॉन एल्डरिज नाम के खिलाड़ी का सातवें आसमान पर पारा सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ। इस वर्ल्ड कप में उनके गुस्से ने खूब वाह वाही बटोरी। एक मैच में तो वो इतना नाराज हो गए थे कि अंपायर पर चिल्लाते हुए मैदान छोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद आयरलैंड की टीम को 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
joseph simunic
साल 2006 में इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी जोसिप सिमुनिक सबसे ज्यादा चर्चित खिलाड़ी रहे। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए एक मुकाबले में सिमुनिक को तीन बार येलो कार्ड दिया गया था। 61वें मिनट और 90वें मिनट में येलो कार्ड मिलने के बाद इस खिलाड़ी को मैच के अंत में भी एक येलो कार्ड थमा दिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें