फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: पहले मैच के बाद चैंपियन बनने की रेस में कौन सा देश आगे, कौन सी 10 टीमें दिखीं सबसे मजबूत?

Thu, 18 Jun 2026 08:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

फीफा विश्वकप 2026 में शुरुआती दौर में कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से साफ संकेत दे दिए हैं कि वे खिताब की प्रबल दावेदार हैं। जर्मनी ने सात गोल दागकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि इंग्लैंड, अर्जेंटीना, फ्रांस और अमेरिका ने भी शानदार शुरुआत की। दूसरी ओर पुर्तगाल, ब्राजील, स्पेन और बेल्जियम जैसी टीमों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन
1 of 13
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : ANI/FIFA.COM/Twitter

कोलंबिया और उज्बेकिस्तान के मुकाबले के खत्म होते ही विश्वकप 2026 में हिस्सा ले रही सभी 48 टीमें अपना-अपना पहला मैच खेल चुकी हैं। हालांकि, अब तक खेले गए मुकाबलों ने यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि कौन सी टीमें इस बार लंबी रेस की घोड़ी साबित हो सकती हैं। कुछ टीमों ने गोलों की बारिश की, कुछ ने संतुलित खेल दिखाया और कुछ ने मजबूत विरोधियों के खिलाफ अपना दम साबित किया। आइए जानते हैं कि पहले मैच के बाद वे 10 टीमें कौन सी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित किया और खिताब की दावेदारी मजबूत की।

आगे कैसे बढ़ेगा टूर्नामेंट
पहले मैच के बाद टूर्नामेंट दूसरे और तीसरे ग्रुप मैचों की ओर बढ़ेगा। सभी 12 ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली आठ तीसरे स्थान की टीमें नॉकआउट चरण यानी राउंड ऑफ 32 में पहुंचेंगी। इसके बाद हारने वाली टीम बाहर होती जाएगी और जीतने वाली टीम राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फिर फाइनल में जगह बनाएगी। यानी अब हर मैच के साथ अंकतालिका की तस्वीर और भी साफ होती जाएगी और खिताब की असली दौड़ शुरू होगी।

विज्ञापन

2 of 13
जर्मनी बनाम कुराकाओ - फोटो : Fifa.com
1. जर्मनी: सबसे दमदार शुरुआत
जर्मनी ने कुरासाओ को 7-1 से हराकर पूरे टूर्नामेंट को चेतावनी दे दी। सात गोल दागने वाली जर्मन टीम आक्रमण और मिडफील्ड दोनों विभागों में बेहद संतुलित दिखी। मैच में जर्मनी ने शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखा और विपक्ष को कोई मौका नहीं दिया। पहले दौर के बाद यदि किसी टीम ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वह जर्मनी है।
विज्ञापन

3 of 13
केन शॉट लेते हुए - फोटो : ANI
2. इंग्लैंड: केन और बेलिंगहम का कमाल
क्रोएशिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 4-2 की जीत इंग्लैंड की ताकत को दर्शाती है। हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंगहम और मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल दागे। खास बात यह रही कि क्रोएशिया के बराबरी करने के बाद भी इंग्लैंड दबाव में नहीं टूटा और दूसरे हाफ में पूरी तरह मैच पर नियंत्रण कर लिया।

4 of 13
मेसी - फोटो : IANS
3. अर्जेंटीना: मेसी के रहते मजबूत
अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। विश्व चैंपियन टीम ने दिखाया कि उसके पास अभी भी बेहतरीन संतुलन और गहराई है। आक्रमण, मिडफील्ड और डिफेंस तीनों विभागों में अर्जेंटीना बेहद संगठित नजर आया। टीम ने पूरे मैच में अल्जीरिया को ज्यादा अवसर नहीं दिए।
विज्ञापन

5 of 13
एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM
4. फ्रांस: चैंपियन जैसी शुरुआत
फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया। अफ्रीकी टीम के खिलाफ यह आसान मुकाबला नहीं माना जा रहा था, लेकिन फ्रांसीसी खिलाड़ियों ने बेहतरीन सामंजस्य दिखाया। आक्रमण में तेजी और मिडफील्ड में नियंत्रण ने उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाया।
विज्ञापन

6 of 13
अमेरिका - फोटो : Twitter
5. अमेरिका: घरेलू समर्थन का फायदा
मेजबान अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। अमेरिकी टीम ने तेज फुटबॉल खेली और लगातार आक्रमण किए। चार गोल करना और केवल एक गोल खाना दिखाता है कि यह टीम इस बार नॉकआउट चरण में बड़ा खतरा बन सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
स्वीडन की टीम - फोटो : IANS
6. स्वीडन: गोलों की बरसात
स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से हराया। टीम का आक्रमण बेहद धारदार दिखा और उसने मिले लगभग हर मौके का फायदा उठाया। पांच गोल करने वाली स्वीडिश टीम ने यह साबित कर दिया कि उसे हल्के में लेना किसी भी विरोधी के लिए महंगा पड़ सकता है।

8 of 13
हालंद - फोटो : FIFA.COM
7. नॉर्वे: इराक के खिलाफ दमदार प्रदर्शन
नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। टीम का हमला लगातार प्रभावी रहा और उसने विपक्षी डिफेंस को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। चार गोल की जीत ने नॉर्वे को संभावित डार्क हॉर्स के रूप में स्थापित किया है।

9 of 13
ऑस्ट्रिया टीम - फोटो : FIFA.COM
8. ऑस्ट्रिया: संतुलित और आत्मविश्वासी
ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। यह मैच भले ही सुर्खियों में नहीं रहा, लेकिन ऑस्ट्रियाई टीम ने जिस तरह नियंत्रित और व्यवस्थित फुटबॉल खेली, उसने विशेषज्ञों का ध्यान खींचा। टीम ने बढ़त लेने के बाद भी आक्रमण जारी रखा।

10 of 13
दक्षिण कोरिया टीम - फोटो : FIFA/Twitter
9. दक्षिण कोरिया: एशियाई चुनौती
दक्षिण कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराकर एशियाई फुटबॉल की ताकत दिखाई। टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैच जीता और दबाव की स्थिति में भी संयम बनाए रखा। तकनीकी रूप से कोरियाई टीम काफी मजबूत नजर आई।

11 of 13
मेक्सिको की टीम - फोटो : Fifa.com
10. मेक्सिको: मजबूत और व्यावहारिक
मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। भले ही स्कोरलाइन बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन टीम ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा। मजबूत डिफेंस और प्रभावी काउंटर अटैक ने मेक्सिको को पहले दौर की सबसे प्रभावशाली टीमों में शामिल कर दिया।

12 of 13
कोलंबिया बनाम उज्बेकिस्तान - फोटो : ANI
कोलंबिया भी दिखी दमदार
पहले दौर के आखिरी मुकाबले में कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर बता दिया कि वह इस विश्वकप में बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। टीम ने पूरे मैच में आक्रामक और संतुलित फुटबॉल खेली और उज्बेकिस्तान को ज्यादा मौके नहीं दिए। 3-1 की जीत के साथ कोलंबिया ग्रुप के में शीर्ष पर पहुंच गया और उसने पुर्तगाल और डीआर कांगो पर शुरुआती बढ़त बना ली। जिस आत्मविश्वास और नियंत्रण के साथ कोलंबियाई खिलाड़ियों ने मैच खेला, उसे देखते हुए टीम को टूर्नामेंट के संभावित डार्क हॉर्स के रूप में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
रोनाल्डो - फोटो : Fifa.com
इन दिग्गजों ने किया निराश
पुर्तगाल डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से आगे नहीं बढ़ पाया और क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल नहीं कर सके। ब्राजील मोरक्को से 1-1 से ड्रॉ खेला, जबकि स्पेन को केप वर्डे ने गोलरहित बराबरी पर रोक दिया। बेल्जियम और उरुग्वे भी जीत दर्ज नहीं कर सके। इन टीमों को दूसरे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें