फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोस, रोनाल्डो या मेसी...: फुटबॉल विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल किसने किए? शीर्ष-सात दिग्गजों की सूची चौंकाएगी

Thu, 11 Jun 2026 02:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले विश्व कप इतिहास के उन सात खिलाड़ियों पर नजर डालना दिलचस्प है, जिन्होंने सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस 16 गोल के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि लियोनल मेसी और किलियन एमबाप्पे भी शीर्ष पांच में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 9
फीफा विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो रहा है। फुटबॉल के इस सबसे बड़े मंच पर दुनिया के कई महान खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अमिट छाप छोड़ी है। गोल करना किसी भी खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है और विश्व कप में लगातार ऐसा कर पाना बेहद कठिन माना जाता है। विश्व कप 2026 में एक बार फिर दुनिया की निगाहें इस रिकॉर्ड पर होगी। खासकर मेसी और एमबाप्पे जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर, जो इस सूची में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। आइए जानते हैं उन सात खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल किए हैं...
विज्ञापन

2 of 9
क्लोस - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोस सबसे ऊपर
जर्मनी के पूर्व स्टार स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गोलस्कोरर हैं। उन्होंने 2002 से 2014 के बीच चार विश्व कप खेले और 24 मैचों में कुल 16 गोल किए। क्लोस ने 2002 और 2006 विश्व कप में पांच-पांच गोल दागे, जबकि 2010 में उनके खाते में चार गोल आए। 2014 में खेले गए अपने अंतिम विश्व कप में उन्होंने दो गोल किए और इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।
 

मिरोस्लाव क्लोस (जर्मनी)

 

  • गोल: 16
  • विश्व कप: 4
    • 2002 विश्वकप में 5 गोल
    • 2006 विश्वकप में 5 गोल
    • 2010 विश्वकप में 4 गोल
    • 2014 विश्वकप में 2 गोल
  • खेले गए मैच: 24
विज्ञापन

3 of 9
रोनाल्डो - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
रोनाल्डो नजैरियो का शानदार रिकॉर्ड, क्लोस के सबसे नजदीक
ब्राजील के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर रोनाल्डो नजैरियो इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। 'द फेनोमेनन' के नाम से मशहूर रोनाल्डो ने 1994 से 2006 के बीच विश्व कप में 19 मैच खेले और 15 गोल किए। 2002 विश्व कप उनके करियर का सबसे यादगार टूर्नामेंट रहा, जिसमें उन्होंने आठ गोल दागे और ब्राजील को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
 

रोनाल्डो (ब्राजील)
 

  • गोल: 15
  • विश्व कप: 4
    • 1994 विश्वकप में कोई गोल नहीं
    • 1998 विश्वकप में 4 गोल
    • 2002 विश्वकप में 8 गोल
    • 2006 विश्वकप में 3 गोल
  • खेले गए मैच: 19

4 of 9
गर्ड मुलर - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
पश्चिम जर्मनी के दिग्गज गर्ड मुलर का भी बेहतरीन रिकॉर्ड
पश्चिम जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर फीफा विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गोलस्कोररों में शामिल हैं। उन्होंने सिर्फ दो विश्व कप संस्करणों में हिस्सा लिया, लेकिन अपनी शानदार फिनिशिंग से बड़ा प्रभाव छोड़ा। मुलर ने 1970 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल दागे थे, जबकि 1974 विश्व कप में चार गोल किए। कुल 13 मुकाबलों में 14 गोल करने वाले मुलर लंबे समय तक विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। 1974 विश्व कप फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ उनका विजयी गोल पश्चिम जर्मनी को चैंपियन बनाने में निर्णायक साबित हुआ था।
 

गर्ड मुलर (पश्चिम जर्मनी)
 

  • गोल: 14
  • विश्व कप: 2
    • 1970 विश्वकप में 10 गोल
    • 1974 विश्वकप में 4 गोल
  • खेले गए मैच: 13
विज्ञापन

5 of 9
फोंटेन - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
फ्रांस के जस्टन फोंटेन ने एक ही वर्ल्ड कप में गोल की झड़ी लगाई
फ्रांस के जस्टन फोंटेन का नाम विश्व कप इतिहास में एक अनोखे रिकॉर्ड के लिए दर्ज है। उन्होंने 1958 विश्व कप में अकेले 13 गोल किए थे। खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ छह मैचों में हासिल की थी। एक ही विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा गोल करने का उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
 

जस्ट फोंटेन (फ्रांस)
 

  • गोल: 13
  • विश्व कप: 1
    • 1958 विश्वकप में 13 गोल
  • खेले गए मैच: 6
विज्ञापन

6 of 9
मेसी - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
मेसी ने भी बनाई खास जगह, क्लोस का रिकॉर्ड तोड़ेंगे?
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। 2006 से 2022 के बीच खेले गए विश्व कप मुकाबलों में मेसी ने कुल 13 गोल किए हैं। कतर में आयोजित 2022 विश्व कप उनके लिए बेहद खास रहा, जहां उन्होंने सात गोल दागे और अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस साल उनकी नजर क्लोस के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी। चार गोल करते ही वह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे और फीफा विश्वकप के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बन जाएंगे।
 

लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)
 

  • गोल: 13
  • विश्व कप: 5
    • 2006 विश्वकप में 1 गोल
    • 2010 विश्वकप में कोई गोल नहीं
    • 2014 विश्वकप में 4 गोल
    • 2018 विश्वकप में 1 गोल
    • 2022 विश्वकप में 7 गोल
  • खेले गए मैच: 26
विज्ञापन

7 of 9
एमबाप्पे - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
एमबाप्पे का तेजी से बढ़ता कद, मेसी को मिलेगी कड़ी टक्कर
फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एमबाप्पे इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक विश्व कप में 14 मैच खेलते हुए 12 गोल किए हैं। 2022 विश्व कप में उनका प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। एमबाप्पे ने उस टूर्नामेंट में आठ गोल किए और गोल्डन बूट का पुरस्कार अपने नाम किया। मेसी को एम्बाप्पे से ही कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। वह बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
 

किलियन एमबाप्पे (फ्रांस)
 

  • गोल: 12
  • विश्व कप: 2
    • 2018 विश्वकप में 4 गोल
    • 2022 विश्वकप में 8 गोल
  • खेले गए मैच: 14

8 of 9
पेले - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले भी इस लिस्ट में शामिल
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का नाम विश्व फुटबॉल के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। पेले ने चार विश्व कप (1958, 1962, 1966 और 1970) खेले और 14 मैचों में कुल 12 गोल किए। 1958 विश्व कप में महज 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने 6 गोल दागकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 1962 और 1966 में उन्होंने एक-एक गोल किया, जबकि 1970 विश्व कप में 4 गोल कर ब्राजील को तीसरा विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पेले आज भी तीन विश्व कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं, जो उनकी महानता को और भी खास बनाता है।
 

पेले (ब्राजील)
 

  • गोल: 12
  • विश्व कप: 4
    • 1958 विश्वकप में 6 गोल
    • 1962 विश्वकप में 1 गोल
    • 1966 विश्वकप में 1 गोल
    • 1970 विश्वकप में 4 गोल
  • खेले गए मैच: 14
विज्ञापन

9 of 9
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी पीछे, उन्हें करने होंगे आठ और गोल
पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में काफी पीछे हैं और फीफा विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में 26वें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक फीफा विश्वकप के पांच संस्करणों में 22 मैचों में कुल मिलाकर आठ गोल किए हैं। क्लोस की बराबरी करने के लिए उन्हें आठ और गोल करने होंगे। रोनाल्डो का यह आखिरी विश्वकप हो सकता है और वह इस खिताब को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें