फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spain FIFA WC Champion: स्पेन में विश्व विजेताओं का शानदार स्वागत, मैड्रिड में विक्ट्री परेड; जश्न की तस्वीरें

Mon, 20 Jul 2026 11:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर स्पेन ने 16 साल बाद अपना दूसरा फीफा विश्व कप खिताब जीत लिया। ऐतिहासिक जीत के बाद राजधानी मैड्रिड में हजारों प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें वायरल हैं।

विज्ञापन
1 of 6
मैड्रिड में स्पेन के विश्वविजेता बनने का जश्न - फोटो : एक्स वीडियो@SEFutbol
फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद स्पेन की राजधानी मैड्रिड जश्न के रंग में रंग गई। हजारों फुटबॉल प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और देश की ऐतिहासिक जीत का जोरदार उत्सव मनाया। लाल जर्सी पहने, चेहरे पर स्पेन के राष्ट्रीय रंगों की पेंटिंग किए और हाथों में विशाल राष्ट्रीय झंडे लिए समर्थकों ने देर रात तक गीत गाए, नारे लगाए और जीत का जश्न मनाया। स्पेन की फुटबॉल टीम 'ला रोजा' की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद मैड्रिड की सड़कें लाल और पीले रंग से सराबोर नजर आईं। समर्थकों ने 16 साल बाद विश्व कप जीतने की खुशी में पूरे शहर को उत्सव में बदल दिया।
विज्ञापन

2 of 6
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : PTI/IANS
ऐतिहासिक जीत के सम्मान में होगा सार्वजनिक समारोह
विश्व कप जीत की यादगार उपलब्धि को मनाने के लिए स्पेन ने 20 जुलाई को मैड्रिड स्थित सिबेल्स कम्युनिकेशंस पैलेस में 'रिवर्स ऑफ द वर्ल्ड' नाम से सार्वजनिक विजय समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। इस समारोह में प्रशंसकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। हालांकि, यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा और क्षमता पूरी होने तक ही लोगों को प्रवेश मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
स्पेन ने अर्जेंटीना को हराया - फोटो : PTI
अर्जेंटीना को हराकर जीता दूसरा विश्व कप
स्पेन ने न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) में 1-0 से हराकर अपना दूसरा फीफा विश्व कप खिताब जीता। इसके साथ ही टीम ने 2010 के बाद 16 वर्षों का इंतजार खत्म करते हुए दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
 

4 of 6
फेर्रान टोरेस - फोटो : Fifa.com
फेर्रान टोरेस बने जीत के नायक
स्पेन की ओर से फेर्रान टोरेस ने सुपर सब की भूमिका निभाते हुए मैच का इकलौता और निर्णायक गोल किया। उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में पेड्रो पोरो के क्रॉस और निको विलियम्स की मदद से मिले मौके को गोल में बदलकर टीम को विश्व चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन

5 of 6
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : Fifa.com
पूरे मैच में रहा स्पेन का दबदबा
फाइनल मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने 68 प्रतिशत बॉल पजेशन अपने नाम किया और कुल 20 शॉट लगाए, जिनमें 11 शॉट लक्ष्य पर रहे। वहीं अर्जेंटीना की टीम पूरे मैच में केवल चार प्रयास ही कर सकी। स्पेन की इस शानदार जीत के साथ देशभर में जश्न का माहौल है और राजधानी मैड्रिड ऐतिहासिक विश्व कप विजय के रंग में पूरी तरह रंग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पेन की जीत का जश्न - फोटो : एक्स वीडियो @SEFutbol
लाल-पीले रंगों से सराबोर हुआ मैड्रिड, देखें तस्वीरें...








(फोटो क्रेडिट: एक्स वीडियो @SEFutbol)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें