फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार सभी मैचों में अनिवार्य तीन मिनट के हाइड्रेशन ब्रेक लागू किए गए हैं। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि इस नियम को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए जरूरी बता रहे हैं, जबकि आलोचकों का कहना है कि इससे खेल की लय टूटती है।
फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार एक ऐसा नियम लागू किया गया है, जिसने खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल के स्वरूप को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस विश्व कप में फीफा ने सभी मैचों में प्रत्येक हाफ के बीच तीन मिनट का अनिवार्य हाइड्रेशन ब्रेक लागू किया है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी से बचाना और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है, लेकिन इस फैसले के समर्थकों और विरोधियों दोनों के अपने-अपने तर्क हैं।
विज्ञापन
2 of 8
हाइड्रेशन ब्रेक
- फोटो : AP/Reuters
क्यों लागू किया गया नया नियम?
विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 का विश्व कप इतिहास के सबसे गर्म टूर्नामेंटों में से एक साबित हो सकता है। अमेरिका के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। इसी खतरे को देखते हुए फीफा ने यह फैसला लिया कि हर मैच में, मौसम कैसा भी हो, खिलाड़ियों को बीच में तीन मिनट का हाइड्रेशन ब्रेक दिया जाएगा। फीफा का कहना है कि यह नियम सभी टीमों के लिए समान परिस्थितियां सुनिश्चित करता है और पिछले टूर्नामेंटों के अनुभवों के आधार पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
हाइड्रेशन ब्रेक
- फोटो : AP/Reuters
आलोचना क्यों हो रही है?
कई कोच और फुटबॉल विशेषज्ञ मानते हैं कि भीषण गर्मी में ब्रेक उचित हैं, लेकिन हर मैच में इन्हें अनिवार्य बनाना जरूरी नहीं है।
आलोचकों का कहना है कि इससे खेल की गति और रोमांच प्रभावित होता है।
इसके अलावा प्रसारण कंपनियां इन ब्रेक्स का उपयोग विज्ञापनों के लिए कर रही हैं, जिससे कुछ फैंस को लगता है कि फुटबॉल का नैचुरल फ्लो में रुकावट आ रही है।
कई कोचों का यह भी मानना है कि इन ब्रेक्स के दौरान रणनीति बदलने का मौका मिल जाता है, जिससे मैच का संतुलन प्रभावित हो सकता है।
4 of 8
हाइड्रेशन ब्रेक
- फोटो : AP/Reuters
गर्मी खिलाड़ियों के लिए कितनी खतरनाक?
खेल विज्ञान के विशेषज्ञों के अनुसार गर्म और उमस भरे मौसम में खेलने से खिलाड़ियों को ‘एक्सर्शनल हीट इलनेस’ यानी अत्यधिक शारीरिक गर्मी से जुड़ी बीमारी का खतरा होता है।
इसके लक्षणों में मांसपेशियों में ऐंठन, अत्यधिक थकान, प्रदर्शन में गिरावट, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी जैसा महसूस होना और डिहाइड्रेशन शामिल हैं।
जापान की वासेदा यूनिवर्सिटी की खेल वैज्ञानिक यूरी होसोकावा ने कहा, 'जब शरीर का आंतरिक तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है तो खिलाड़ी भ्रमित हो सकता है, आक्रामक व्यवहार कर सकता है या बेहोश भी हो सकता है।
यह हीट स्ट्रोक के गंभीर संकेत हैं और तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत होती है।' विशेषज्ञों के अनुसार खेल के दौरान होने वाला हीट स्ट्रोक खिलाड़ियों की मौत के प्रमुख कारणों में शामिल है।
विज्ञापन
5 of 8
हाइड्रेशन ब्रेक
- फोटो : AP/Reuters
डिहाइड्रेशन कैसे बढ़ाता है खतरा?
वैज्ञानिकों के मुताबिक गर्म मौसम में खिलाड़ी एक घंटे में एक से दो लीटर तक पसीना बहा सकते हैं। अक्सर खिलाड़ी उतना पानी नहीं पी पाते जितना शरीर से बाहर निकल जाता है। शोध बताते हैं कि यदि शरीर के वजन का केवल दो प्रतिशत हिस्सा भी पानी की कमी के कारण कम हो जाए तो खिलाड़ी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। इससे निर्णय लेने की क्षमता, प्रतिक्रिया समय और शारीरिक दक्षता प्रभावित होती है।
विज्ञापन
6 of 8
हाइड्रेशन ब्रेक
- फोटो : AP/Reuters
क्या तीन मिनट का ब्रेक पर्याप्त है?
यही सबसे बड़ा सवाल है। कई वैज्ञानिकों का मानना है कि तीन मिनट खिलाड़ियों को राहत देने के लिए बहुत कम समय है। कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी के कोरी स्ट्रिंगर इंस्टीट्यूट के प्रमुख डगलस कासा ने कहा, 'कुछ खिलाड़ी थोड़े समय में ज्यादा तरल पदार्थ ले सकते हैं, लेकिन सभी के लिए ऐसा संभव नहीं होता। कई खिलाड़ियों को इतनी जल्दी पानी पीने में असहजता महसूस होती है।' उन्होंने सुझाव दिया कि खिलाड़ियों को ठंडे तौलिए, बर्फ और अधिक समय देकर बेहतर तरीके से ठंडा किया जा सकता है।
विज्ञापन
7 of 8
हाइड्रेशन ब्रेक
- फोटो : AP
शोध क्या कहते हैं?
2024 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि तीन मिनट का कूलिंग ब्रेक खिलाड़ियों के शरीर के तापमान को औसतन 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। हालांकि यह परिणाम आदर्श परिस्थितियों में मिला था, जहां खिलाड़ियों को 350 से 400 मिलीलीटर ठंडा पानी दिया गया और उनके कंधों पर ठंडे तौलिए रखे गए थे। अध्ययन में यह भी पाया गया कि ऐसे ब्रेक खिलाड़ियों को मानसिक रूप से बेहतर महसूस कराने और प्रदर्शन बनाए रखने में मदद करते हैं।
सुरक्षा और खेल के बीच संतुलन की चुनौती
विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लेकिन यह भी सच है कि फुटबॉल की निरंतर गति ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। ऐसे में फीफा के सामने चुनौती यह है कि वह खिलाड़ियों को भीषण गर्मी से बचाए और साथ ही खेल के स्वाभाविक प्रवाह को भी बनाए रखे। फिलहाल हाइड्रेशन ब्रेक्स को लेकर बहस जारी है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी के दौर में खेल संस्थाओं को खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए नए उपाय अपनाने ही पड़ेंगे।