फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: स्पेन फीफा विश्वकप जीतने की प्रबल दावेदार क्यों? 13 जबरदस्त संयोग जो बता रहे सितारे इस बार टीम के साथ

Fri, 17 Jul 2026 07:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

फीफा विश्वकप 2026 के फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर ऐसे कई संयोग चर्चा का विषय बने हुए हैं, जो स्पेन के 2010 के विश्व कप विजेता अभियान से मेल खाते हैं। कुल 13 समानताएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं। हालांकि ये केवल संयोग हैं, लेकिन फुटबॉल फैंस के बीच यह चर्चा जरूर तेज हो गई है कि क्या स्पेन 16 साल बाद फिर विश्व कप ट्रॉफी उठा पाएगा?

विज्ञापन
1 of 15
स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल - फोटो : AP

फुटबॉल में आंकड़ों और रणनीति जितनी चर्चा होती है, उतनी ही दिलचस्पी संयोगों को लेकर भी रहती है। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर स्पेन के 2010 और 2026 के अभियान के बीच कई ऐसी समानताएं वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर प्रशंसक हैरान हैं। ये समानताएं यह दावा नहीं करतीं कि स्पेन निश्चित रूप से चैंपियन बनेगा, लेकिन 2010 की यादें जरूर ताजा कर देती हैं। आइए जानते हैं वे 13 बड़े संयोग, जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है...

विज्ञापन

2 of 15
2010 और 2026 में बार्सिलोना के खिलाड़ी स्पेन टीम में - फोटो : Instagram @blaugranatimee
1. बार्सिलोना के आठ खिलाड़ी, दोनों बार स्पेन की टीम में
2010 में स्पेन की विश्व कप विजेता टीम में बार्सिलोना के आठ खिलाड़ी थे। इनमें सर्जियो बुस्केट्स, डेविड विया, जावी, इनिएस्ता और कार्लोस पुयोल जैसे दिग्गज शामिल थे। 2026 के विश्व कप में भी स्पेन की टीम में बार्सिलोना से आठ खिलाड़ियों को जगह मिली। इस बार लामिन यमाल, फेर्रान टॉरेस, डैनी ओल्मो, गावी और पेड्री जैसी नई पीढ़ी टीम की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

3 of 15
रियल मैड्रिड - फोटो : Instagram @blaugranatimee
2. रियल मैड्रिड दोनों बार ट्रॉफीलेस रहा
2010 में रियल मैड्रिड कोई बड़ा घरेलू खिताब नहीं जीत सका था। 2026 में भी रियल मैड्रिड क्लब ने ट्रॉफीलेस सीजन बिताई है। इसे भी लोग दिलचस्प संयोग मान रहे हैं।

4 of 15
यूरो कप 2008 और 2024 के विजेता स्पेन - फोटो : Instagram @blaugranatimee
3. यूरो चैंपियन बनने के बाद विश्व कप फाइनल
2010 से पहले स्पेन ने यूरो कप 2008 जीता था। 2026 विश्व कप से पहले भी स्पेन मौजूदा यूरो चैंपियन है। यानी दोनों बार टीम यूरोप की चैंपियन बनकर विश्व कप खेलने उतरी।
विज्ञापन

5 of 15
जोस मोरिन्हो - फोटो : Instagram @blaugranatimee
4. जोसे मोरिन्हो की रियल मैड्रिड वापसी
2010 में जोसे मोरिन्हो पहली बार रियल मैड्रिड के कोच बने थे। 2026 में भी उनकी वापसी रियल मैड्रिड के मैनेजर के रूप में हुई। यह भी चर्चा में रहने वाला संयोग है।
विज्ञापन

6 of 15
2010 और 2026 विश्वकप की शुरुआत 11 जून को - फोटो : Instagram @blaugranatimee
5. विश्व कप का पहला मैच एक ही दिन
2010 विश्व कप का पहला मैच 11 जून को खेला गया था। 2026 विश्व कप की शुरुआत भी 11 जून को ही हुई। दोनों बार उद्घाटन मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच था।
विज्ञापन

7 of 15
एटलेटिको मैड्रिड हारा - फोटो : Instagram @blaugranatimee
6. एटलेटिको मैड्रिड दोनों बार कोपा डेल रे फाइनल हारा
2010 में एटलेटिको मैड्रिड कोपा डेल रे का फाइनल हार गया था। 2026 में भी क्लब को यही निराशा झेलनी पड़ी।

8 of 15
स्पेन ग्रुप एच में 2010 और 2026 में - फोटो : Instagram @blaugranatimee
7. ग्रुप एच में स्पेन
2010 विश्व कप में स्पेन ग्रुप H में था। 2026 में भी टीम ग्रुप H में ही रही। यह समानता भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

9 of 15
बिएल्सा - फोटो : Instagram @blaugranatimee
8. मार्सेलो बिएल्सा की टीम से ग्रुप चरण में मुकाबला
2010 में स्पेन ने ग्रुप चरण में चिली का सामना किया था। तब मार्सेलो बिएल्सा चिली के कोच था। इस बार यानी 2026 में भी स्पेन ने ग्रुप स्टेज में उरुग्वे का सामना किया और बिएल्सा उरुग्वे के कोच रहे। इन दोनों मैचों में बिएल्सा की टीम हारी थी।

10 of 15
बार्सिलोना - फोटो : Instagram @blaugranatimee
9. बार्सिलोना ने ला लीगा और स्पेनिश सुपर कप जीता
2010 में बार्सिलोना ने ला लीगा और स्पेनिश सुपर कप दोनों जीते थे। 2026 में भी क्लब ने यही डबल हासिल किया।

11 of 15
शकीरा - फोटो : Instagram @blaugranatimee
10. शकीरा ने दोनों विश्व कप में एंथम गाया
2010 में शकीरा का 'वाका वाका' विश्व कप का आधिकारिक एंथम बना था। 2026 में भी विश्व कप एंथम गाने की जिम्मेदारी शकीरा को मिली और उन्होंने 'डाई-डाई' गाया। संगीत प्रेमियों के लिए यह भी खास समानता है।

12 of 15
स्पेन 2010 और 2026 में - फोटो : Instagram @blaugranatimee
11. पहले मैच में स्पेन गोल नहीं कर सका
2010 विश्व कप के पहले मुकाबले में स्पेन स्विट्जरलैंड से 0-1 हार गया था और गोल नहीं कर पाया था। 2026 में भी स्पेन अपने पहले मैच में केप वर्डे के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला और गोल नहीं कर सका।

13 of 15
ईए स्पोर्ट्स की भविष्यवाणी - फोटो : Instagram @blaugranatimee
12. ईए स्पोर्ट्स की भविष्यवाणी
2010 विश्व कप से पहले गेमिंग क्रिएटर ईए स्पोर्ट्स ने स्पेन को चैंपियन बनने का दावेदार बताया था और भविष्यवाणी सही साबित हुई। 2026 में भी गेमिंग कंपनी ने अपनी सिमुलेशन में स्पेन को विश्व कप विजेता बताया है। इस वजह से यह संयोग भी खूब चर्चा में है। ईए स्पोर्ट्स की 2010 से लेकर 2022 तक सारी भविष्यवाणी सच साबित हुई है। उन्होंने 2010 में स्पेन, 2014 में जर्मनी, 2018 में फ्रांस और 2022 में अर्जेंटीना को चैंपियन बनने का दावा किया था और ऐसा ही हुआ भी था।

14 of 15
2010 में भी स्पेन पुर्तगाल से 1-0 से जीता था और 2026 में भी - फोटो : Instagram @blaugranatimee
13. पुर्तगाल पर एक जैसी जीत
2010 और 2026 दोनों विश्व कप में स्पेन का सामना राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल से हुआ। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दोनों बार स्पेन ने 1-0 के समान स्कोर से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

15 of 15
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : Twitter
क्या संयोग इतिहास दोहराते हैं?
इतिहास बताता है कि संयोग किसी टीम को ट्रॉफी नहीं जिताते। मैदान पर जीत रणनीति, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और दबाव झेलने की क्षमता से तय होती है। हालांकि, फुटबॉल में ऐसे रोचक पैटर्न हमेशा चर्चा का हिस्सा रहे हैं और फैंस इन्हें शुभ संकेत मानते हैं।

अब सभी की नजरें फाइनल पर हैं, जहां स्पेन के सामने मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की चुनौती होगी। अगर स्पेन जीतता है तो ये 13 संयोग लंबे समय तक फुटबॉल इतिहास का हिस्सा बन जाएंगे, लेकिन अगर अर्जेंटीना बाजी मारता है तो इन्हें महज दिलचस्प इत्तेफाक ही माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें