फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप-2018ः रूस के मैदान पर दिखेगी गुरुग्राम की ये चीज जिसके बिना नामुमकिन है एक भी मैच

Thu, 14 Jun 2018 09:46 AM IST
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
FIFA WC 2014
रूस में होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप-2018 के दौरान साइबर सिटी यानी गुरुग्राम की एक ऐसी चीज मैदान में दिखेगी जिसके बिना एक भी मैच की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

2 of 7
कास्को फुटबॉल
दरअसल इस बार विश्व कप में गुरुग्राम की फुटबॉल भी मैदान में नजर आएगी। फीफा की गाइडलाइन के अनुसार, विशेष तौर पर फुटबॉल को मान्यता मिली है। इस फुटबॉल को वर्ल्डकप के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है जिसे अन्य देशों की फुटबॉल के साथ मैदान पर सजाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
FIFA WC 2014
14 जून से 15 जुलाई तक रूस में होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप-2018 को लेकर पूरे विश्व में धूम मची हुई है। फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) थर्मो स्टिच फुटबॉल से मुकाबला कराएगा। वर्ल्ड कप से पहले ही फीफा की ओर से नियम कायदे पूरे करने वाली फुटबॉल कंपनियों से विशेष फुटबॉल मंगाकर उन्हें मैदान में बतौर डिस्प्ले रखा जाता है।

4 of 7
football
खास बात यह है कि फीफा के मैदान पर साइबर सिटी की फुटबॉल भी नजर आएगी। भारत की इकलौती खेल उत्पाद निर्माता कंपनी कोस्को इंडिया लिमिटेड को यह मौका दिया गया है। इसे लेकर गुरुग्राम स्थित कंपनी के मुख्य प्लांट पर जबरदस्त तैयारी चल रही है। कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर अमित जैन के मुताबिक, मौजूदा समय में थर्मो स्टिच फुटबॉल को खिलाड़ी सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
football
वर्ल्ड कप में थर्मो स्टिच फुटबॉल के आधार कंपनी का फीफा से मान्यता प्राप्त मॉडल ‘प्लेटिना’ फुटबॉल मैदान में नजर आएगी। उन्होंने बताया कि 2017 में भारत में हुए अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भी थर्मो स्टिच फुटबॉल से ही खेला गया था।
विज्ञापन

6 of 7
fifa U 17 football world cup - फोटो : अमर उजाला
यह है फीफा की गाइडलाइन फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) की गाइडलाइन के अनुसार, गेंद को बाउंस टेस्ट, एयर रिटेनसिंग टेस्ट, शूटिंग टेस्ट, स्फिरिसिटी (गोलाई) टेस्ट, भार टेस्ट से गुजरना पड़ता है। जिसमें 68.5 से 69.5 सेंटीमीटर आकार के अलावा 420 से 445 ग्राम वजन की फुटबॉल को फीफा की ओर से मान्यता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lionel Messi
मैसी-रोनाल्डो मारेंगे टेलस्टार बॉल को किक अमित जैन ने बताया कि इस बार थर्मो स्टिच फुटबॉल उपयोग में ली जाएगी, जिसे ‘टेलस्टार बॉल’ नाम दिया गया है। यह फुटबॉल ब्यूटायल ब्लेडर (एक तरह की रबड़) पर फोम की लेयरिंग के साथ पेस्टिंग आधार पर पीयू बॉल होती है। किक मारने पर यह हवा में ज्यादा स्विंग होने की बजाय सीधी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें