फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से भी कम है फीफा विश्वकप खेलने वाले अधिकतर देशों की आबादी, सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े

Fri, 22 Jun 2018 06:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
fifa world cup 2018
फीफा विश्व कप का 21वां संस्करण रूस की मेजबानी में खेला जा रहा है। एक तरफ जहां 125 करोड़ से ज्यादा आबादी वाला देश भारत फीफा में खेलने के लिए करीब 90 साल से तरस रहा है। वहीं इस बार वर्ल्ड कप में कई ऐसे देश हिस्सा ले रहे हैं जिनकी आबादी भारत के एक राज्य में बसे छोटे से नगर से भी कम है। आइए जानते हैं फीफा में हिस्सा लेने वाले ऐसे ही कम आबादी वाले देशों के बारे में...

फीफा में हिस्सा लेने वाले आईसलैंड की कुल आबादी गुरुग्राम (हरियाणा) की शहरी आबादी से ज्यादा नहीं है। आईसलैंड की कुल आबादी महज तीन लाख है। इस आबादी का एक चौथाई से ज्यादा हिस्सा बड़ी आसानी से मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में समा सकता है, जहां फीफा विश्व कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
Russia Saudi Arabia
वहीं मेजबान रशिया की आबादी भी इस मामले में चौंकाने वाली है। मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ की कुल आबादी पूरे रशिया के बराबर है। रशिया की जनसंख्या 14 करोड़ 40 लाख है।
विज्ञापन

3 of 8
ब्राजील नेमार - फोटो : getty
पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की जनसंख्या करीब 21 करोड़ है यानी सिर्फ भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के बराबर। कुछ ऐसा ही हाल नाईजीरिया का भी है।

4 of 8
जापान फुटबॉल टीम
अपने पिछले मुकाबले में कोलंबिया को 2-1 से शिकस्त देने वाले जापान की जनसंख्या 10 करोड़ 27 लाख सिर्फ महाराष्ट्र के बराबर है।
विज्ञापन

5 of 8
मैक्सिको
इसके अलावा बिहार और झारखंड की आबादी को मिला दिया जाए तो वे बड़े आराम से मेक्सिको की आबादी (करीब 13 करोड़) की बराबरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
इंग्लैंड बनाम ट्यूनीशिया
इसी तरह इंगलैंड (करीब 7 करोड़) तमिलनाडु, इजिप्ट (करीब 10 करोड़) पश्चिम बंगाल, जर्मनी (करीब सवा 8 करोड़) मध्य प्रदेश, फ्रांस (साढ़े 6 करोड़) गुजरात, पोलैंड (चार करोड़ से कम) तेलंगाना, और सऊदी अरब (साढ़े तीन करोड़ से कम) की आबादी झारखंड जितनी ही है।
विज्ञापन

7 of 8
lionel messi
जबकि स्पेन और अर्जेंटीना (साढ़े 4 करोड़) की आबादी सिर्फ उड़ीसा के बराबर है। वहीं पेरू (साढ़े तीन करोड़) असम और साउथ कोरिया व कोलंबिया (करीब पांच करोड़) की आबादी आंध्र प्रदेश के बराबर है।
विज्ञापन

8 of 8
ऑस्ट्रेलिया
बता दें कि करीब पौने 2 करोड़ की कुल आबादी वाले ऑस्ट्रेलिया जितनी जनसंख्या सिर्फ दिल्ली में ही बसती है। वहीं करीब डेढ़ करोड़ वाले बेल्जियम जितनी आबादी बेंगलुरु में रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें