फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल जाइए मेसी और रोनाल्डो को, फीफा वर्ल्ड कप में इस बार गूंजेगा इन खिलाड़ियों का नाम

Fri, 08 Jun 2018 03:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
fifa world cup 2018,
फीफा वर्ल्ड कप 2018 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 14 जून से रशिया में शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में इस बार 32 टीमों के बीच भिड़त देखने को मिलेगी। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार जंग में मेसी, रोनाल्डो और नेमार की तरह और भी कई बड़े सितारे मैदान में उतरेंगे। ये फुटबॉलर्स न सिर्फ अपने बेहतरीन खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, बल्कि इस साल वर्ल्ड में गोल्डन बूट के अहम दावेदार भी माने जा रहे हैं

Trending Videos
विज्ञापन

हैरी केन (इंग्लैंड)

2 of 7
harry kane
इंग्लैंड के 24 वर्षीय युवा कप्तान हैरी केन भी गोल्डन बूट के मजबूत दावेदार माने जा रहे हं। बेशक केन का यह पहला वर्ल्ड कप है, लेकिन जोश और जज्बे के मामले में वह किसी भी दिग्गज खिलाड़ी से पीछे नहीं हैं। हैरी केन ने अब तक कुल 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 13 गोल हैं।
विज्ञापन

थॉमस मूलर (जर्मनी)

3 of 7
thomas mullar
फुटबॉल जगत में जर्मनी के स्टार फुटबॉलर थॉमस मुलर का नाम भी काफी गूंज रहा है। मुलर ने 2010 फीफा वर्ल्ड कप में सभी को चौंकाते हुए गोल्डन बूट पर कब्जा किया था। इसके अलावा 2014 के फीफा वर्ल्ड कप जर्मनी को चैंपियन बनाने का श्रेय भी मुलर को जाता है। मुलर एक बार फिर जर्मनी को विजेता बनाकर गोल्डन बूट अपने नाम कर सकते हैं।

एंटोइन ग्रीजमैन (फ्रांस)

4 of 7
griezmann
अपने क्लब एटलेटिको मैड्रिड के लिए खेलते हुए ग्रीजमैन ने औसतन हर सीजन में 28 गोल दागे हैं। साल 2014 के फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस को क्वार्टर फाइनल तक ले जाने में एंटोइन ग्रीजमैन की अहम भूमिका था। अगर इस बार ग्रीजमैन का जादू चला तो 1998 की तरह ग्रीजमैन एक बार फिर चैंपियन बन सकता है।
विज्ञापन

पॉल पोग्बा (फ्रांस)

5 of 7
Paul Pogba
गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के एक और खिलाड़ी का नाम सामने आ सकता है। 25 साल के इस युवा खिलाड़ी का नाम है पॉल पोग्बा। पोग्बा के शानदार पासिस और ड्रब्लिंग के देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह खिलाड़ी इस साल गोल्डन बूट पर कब्जा जमा सकता है।
विज्ञापन

नेमार (ब्राजील)

6 of 7
नेमार
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार भी गोल्डन बूट के दावेदार हैं। नेमार के नाम अभी 53 अंतरराष्ट्रीय गोलों का रिकॉर्ड है। अगर फीफा वर्ल्डकप में नेमार का जादू चल गया, तो ब्राजील छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद सालाह (इजिप्ट)

7 of 7
मोहम्मद सालाह
25 वर्षीय इजिप्ट के मोहम्मद सालाह भी गोल्डन बूट के अहम दावेदार माने जा रहे हैं। अपने फुटबॉल क्लब लिवरपूल के लिए सालाह ने 52 मैचों में कुल 44 गोल दागे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें