फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखें फीफा विश्व कप 2018 के टॉप-10 गोल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी नहीं हैं पीछे

Mon, 16 Jul 2018 01:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
FIFA WORLD CUP
फ्रांस की जीत के साथ ही फीफा विश्व कप 2018 का समापन हुआ। फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस 20 साल बाद दोबारा विश्व विजेता बना। इसी के साथ फ्रांस छठा ऐसा देश बना जिसने दो या दो से ज्यादा बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया हो। आइए अब जानते हैं फीफा विश्व कप 2018 के 10 सबसे बेहतरीन गोल....
विज्ञापन

2 of 11
tony croos
विश्व कप 2018 की डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी और स्वीडन के बीच खेले गए ग्रुप मैच में जर्मनी के टोनी क्रूस ने शानदार गोल दागा था। क्रूस ने इंजरी टाइम स्वीडन के डिफेंडर्स को चकमा देते हुए बेहतरीन गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई थी।
विज्ञापन

3 of 11
ricardo quaresma
ग्रुप स्टेज में ही पुर्तगाल के रिकार्डो कॉरेज्मा ने इरान के खिलाफ मैच के 45वें मिनट में शानदार गोल किया था। रिकार्डो ने राइट से सेंटर की तरफ ड्रिबल करते हुए पावरफुल किक लगाया था और स्कोर 1-1 से बराबर किया था।

4 of 11
alexander colorov
सर्बिया के एलेक्जेंडर कोलारोव ने भी इस विश्व कप में कोस्टा रिका के खिलाफ ग्रुप मैच में आत्मघाती गोल किया था। कोलारोव ने फ्री किक का फायदा उठाते हुए बेहतरीन गोल किया था। गोल को रोकने के लिए कोस्टा रिका के गोलकीपर ने बेहतरीन डाइव लगाया था, लेकिन वह गोल को रोकने में कामयाब न हो सके।
विज्ञापन

5 of 11
angel di maria
लियोनेल मेसी के रहते अर्जेंटीना का चैंपियन बनने का सपना इस बार भी पूरा नहीं हो सका। लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। इसमें एंजेल डि मारिया का नाम सबसे ऊपर है। मारिया ने फ्रांस के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में माउथ के ठीक सामने से 8 डिफेंडर्स को छकाते हुए गोल दागा था।
विज्ञापन

6 of 11
denis cherishev
रशिया के डेनिस चेरिशेव ने क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ मैच के 31वें डी के ठीक सामने से ड्रिबल कर बेहतरीन गोल दागा था और टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई थी।
विज्ञापन

7 of 11
philippe coutinho
विश्व कप में बेस्ट गोल की बात हो और ब्राजीलियन खिलाड़ी पीछे रह जाएं भला यह कैसे हो सकता है। ब्राजील के लिए इस विश्व कप में सबसे बेहतरीन गोल उनके फॉरवर्ड प्लेयर फिलिप कोन्टिन्हों ने किया था। कोन्टिन्हों ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज पर मैच के 19वें मिनट में बेहतरीन गोल किया था।

8 of 11
aspas
स्पेन के फॉरवर्ड खिलाड़ी लागो अस्पस ने मोरक्को के खिलाफ ग्रुप स्टेज में शानदार गोल किया था। लेफ्ट में मिडफील्डर के असिस्ट किक को लागो ने बेहतरीन तरीके से गोलपोस्ट की तरफ मोड़ा था।

9 of 11
benjamin pavard
अर्जेंटीना के खिलाफ ग्रुप ऑफ 16 में फ्रांस के बेंजामिन पवार्ड ने लाजवाब गोल कर स्टेडियम में बैठे दर्शकों को चौंका दिया था। बेंजामिन ने डी के राइट कॉर्नर से बनाना लगाते हुए आत्मघाती गोल दागा था।

10 of 11
म्बाप्पे
फ्रांस के जांबाज फॉरवर्ड खिलाड़ी कैलियन मबापे ने फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ डिफेंडर्स को चकमा देते हुए शानदार गोल किया था। डिफेंडर्स को लगा कि मबापे गेंद को दाईं तरफ लेकर जा रहे हैं, लेकिन चकमा देने में माहिर इस खिलाड़ी ने बड़ी ही खूबसूरती से गेंद को डिफेंडर्स के पीछे से निकाल दिया।
विज्ञापन

11 of 11
रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली पुर्तगाल बेशक प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थी, लेकिन फुटबॉल जगत के चमकते सितारे रोनाल्डो का ग्रुप स्टेज पर स्पेन के खिलाफ लगाया गया शानदार गोल शायद ही फैंस कभी भूल पाएं। मैच के 87वें मिनट में रोनाल्डो को पैनाल्टी किक मिली। रोनाल्डो ने शानदार 'बनाना किक' लगाकर पैनाल्टी को गोल में तब्दील किया। मैच में रोनाल्डो ने हैट्रिक लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें