रूस में होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2018 के शुरू होने में महज चंद ही दिन बचे हैं। जिसके बाद पूरी दुनिया में सिर्फ गोल ही गोल की शोर सुनाई देगी। विश्व कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुल मिलाकर 64 मुकाबले खेले जाएंगे। 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले फुटबॉ का यह महाकुंभ रूस के 11 स्टेडियमों में खेला जाएगा। आइये एक नजर डालते हैं 32 टीमों के शानदार जर्सी पर, जिसे पहन कर खिलाड़ी मैदान पर अपना जलवा बिखेरेंगे।