फीफा विश्व कप 2018 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को बलेजियम और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। विश्व कप में इस बार बेल्जियम का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अभी तक खेले गए कुल 5 मुकाबले में उन्होंने14 गोल दागे हैं। बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जबकि फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की थी। आइये जानते हैं रेड डेविल्स के वो 4 योद्धा, जो सेमीफाइनल में फ्रांस को देंगे कड़ी टक्करः