फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे एरलिंग हालंद मैदान पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, मैदान के बाहर उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में है। बचपन की दोस्त इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन आज उनकी जीवनसाथी हैं और दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता भी बन चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 9
इसाबेल और हालंद
- फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालंद अपनी टीम की सबसे बड़ी उम्मीद बने हुए हैं। गोल मशीन के नाम से मशहूर हालंद एक बार फिर अपनी फिनिशिंग से विरोधी टीमों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। वह अब तक इस विश्वकप में पांच गोल दाग चुके हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी उनकी एक ऐसी कहानी है, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। बचपन की दोस्ती, पहला मैसेज, फुटबॉल, एक गेम और फिर माता-पिता बनने तक... हालंद और इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन की लव स्टोरी बेहद क्यूट और खास है।
विज्ञापन
2 of 9
हालंद और इसाबेल
- फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
कब हुई मुलाकात और कब दोस्ती प्यार में बदल गई?
एरलिंग हालंद और इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन पहली बार नॉर्वे के क्लब ब्रायने एफके की फुटबॉल अकादमी में मिले थे।
दोनों ने छोटी उम्र में ही क्लब की युवा टीम का हिस्सा बनना शुरू कर दिया था।
शुरुआत दोस्ती से हुई, लेकिन जब हालंद जर्मन क्लब बोरूसिया डॉर्टमुंड के लिए खेलने लगे, तब दोनों के रिश्ते ने नया मोड़ लिया और दोस्ती प्यार में बदल गई।
बाद में जब हालंद ने मैनचेस्टर सिटी जॉइन किया तो इसाबेल भी उनके साथ इंग्लैंड चली गईं।
विज्ञापन
3 of 9
हालंद और इसाबेल
- फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
हालंद ने रिलेशनशिप को लेकर कौन सा राज खोला?
हालंद ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का दिलचस्प राज भी खोला था। उन्होंने बताया कि रिश्ते की शुरुआत उन्होंने नहीं, बल्कि इसाबेल ने की थी। हालंद ने कहा, 'उसने मुझे सबसे पहले मैसेज किया था। वह भी ब्रायने क्लब में खेलती थी। उसी ने सबसे पहले मुझमें दिलचस्पी दिखाई थी। मैंने नहीं।'
4 of 9
हालंद और इसाबेल
- फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
मैदान से दूर क्या करके बिताते हैं समय?
हालंद ने अपनी निजी जिंदगी की एक और दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों को वीडियो गेम खेलना काफी पसंद है।
उन्होंने कहा, 'मैं खाना बनाता हूं। शायद यह बात उसे थोड़ी शर्मिंदा करे, लेकिन उसे गेम खेलना पसंद है। हम दोनों साथ में माइनक्राफ्ट खेलते हैं। घर बनाते हैं और खूब मजे करते हैं। कभी-कभी हम ब्रायने लौटकर साथ में कबाब भी खाते हैं।'
हालंद पहले भी कई बार बता चुके हैं कि माइनक्राफ्ट उनका पसंदीदा वीडियो गेम है, जबकि कबाब उनका सबसे पसंदीदा खाना है, हालांकि फिटनेस की वजह से वह इसे कम ही खा पाते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
इसाबेल
- फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
कौन हैं इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन?
इसाबेल का जन्म जुलाई 2004 में नॉर्वे के ब्रायने में हुआ था। उन्होंने ब्रायने एफके की महिला टीम से सिर्फ 13 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने 36 मैचों में 23 गोल किए।
फुटबॉल के अलावा वह फैशन इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी यात्रा, परिवार और छुट्टियों की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
6 of 9
हालंद और इसाबेल
- फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
इसाबेल-हालंद कब बने माता-पिता?
साल 2024 के आखिर में हालंद और इसाबेल पहली बार माता-पिता बने। दोनों ने अपने बेटे का स्वागत किया, हालांकि अब तक उन्होंने बेटे का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
हालंद ने प्रेग्नेंसी की जानकारी भी बेहद अनोखे अंदाज में दी थी। नॉर्वे के लिए गोल करने के बाद उन्होंने गेंद को अपनी टी-शर्ट के अंदर रखकर जश्न मनाया था।
बाद में मैनचेस्टर सिटी के तत्कालीन मैनेजर पेप गार्डियोला ने भी पुष्टि की कि हालंद पहली बार पिता बने हैं।
विज्ञापन
7 of 9
हालंद और इसाबेल
- फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
रोम की छुट्टियां बनीं चर्चा का विषय
माता-पिता बनने के बाद दोनों इटली के रोम में छुट्टियां मनाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने डोल्से एंड गब्बाना के फैशन शो में भी हिस्सा लिया। हालंद ने सोशल मीडिया पर रोम की तारीफ करते हुए लिखा, 'रोम उन सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है, जहां मैं गया हूं। यहां का खाना शानदार है। मैं इटली से प्यार करता हूं।'
8 of 9
हालंद और इसाबेल
- फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
सादगी ही है रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत
हालंद और इसाबेल की प्रेम कहानी किसी बड़े फिल्मी ड्रामे की नहीं, बल्कि दोस्ती, भरोसे और साथ की कहानी है। बचपन में एक ही फुटबॉल अकादमी से शुरुआत करने वाले दोनों आज दुनिया के सबसे चर्चित युवा कपल्स में गिने जाते हैं।
हालंद और इसाबेल
- फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
हालंद मैदान पर गोल दाग रहे हैं, जबकि मैदान के बाहर इसाबेल हर कदम पर उनके साथ मजबूती से खड़ी नजर आती हैं। इस विश्वकप में इसाबेल हर मैच में हालंद को सपोर्ट करने पहुंची हैं। मैच के बाद दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई हैं। अब नॉर्वे का राउंड ऑफ-16 में ब्राजील से सामना होगा और हालंद से उस मैच में काफी उम्मीदें हैं।