फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड-अर्जेंटीना सेमीफाइनल में किसका चलेगा जादू?: छह खिलाड़ी जिनपर रहेंगी नजरें, कौन दिलाएगा फाइनल का टिकट?

Wed, 15 Jul 2026 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा

सार

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। इस महामुकाबले में दोनों टीमों के कई स्टार खिलाड़ी अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। इंग्लैंड की उम्मीदें जूड बेलिंगहम, हैरी केन और एंथनी गॉर्डन पर टिकी होंगी, जबकि अर्जेंटीना को लियोनल मेसी, लौटारो मार्टिनेज और एलेक्सिस मैक एलिस्टर से बड़ी उम्मीदें हैं। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही मुकाबले का रुख तय कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना - फोटो : FIFA.COM

फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल सिर्फ दो दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला नहीं, बल्कि दुनिया के कुछ सबसे बड़े फुटबॉल सितारों की टक्कर भी होगा। अटलांटा में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में लियोनल मेसी, जूड बेलिंगहम, हैरी केन और कई अन्य स्टार खिलाड़ियों पर दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी। दोनों टीमें 24 साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने होंगी और फाइनल का टिकट इन्हीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगा। आइए जानते हैं उन छह खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं...

विज्ञापन

2 of 8
बेलिंगहम - फोटो : FIFA.COM

जूड बेलिंगहम: इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर
 

  • रियल मैड्रिड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंघम इस विश्व कप में इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अब तक 6 गोल और 1 असिस्ट दर्ज किया है तथा 574 मिनट मैदान पर बिताए हैं।
  • बेलिंगहम ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ दो गोल कर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। इससे पहले उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको के खिलाफ भी दो गोल किए थे।
  • लगातार दो नॉकआउट मुकाबलों में दो-दो गोल करने वाले वह 1986 में डिएगो माराडोना के बाद पहले खिलाड़ी बने हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन

3 of 8
हैरी केन - फोटो : FIFA.COM
हैरी केन: गोल्डन बूट के साथ फाइनल पर नजर
 
  • इंग्लैंड के कप्तान और रूस 2018 के गोल्डन बूट विजेता हैरी केन एक बार फिर शानदार लय में हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 6 गोल और 1 असिस्ट किए हैं तथा 627 मिनट खेले हैं।
  • केन ने क्रोएशिया और कांगो डीआर के खिलाफ दो-दो गोल किए, जबकि मेक्सिको के खिलाफ अहम पेनल्टी भी गोल में बदली।
  • नॉर्वे के खिलाफ वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके, लेकिन अटलांटा के इसी मैदान पर कांगो डीआर के खिलाफ दो गोल कर चुके हैं। अर्जेंटीना के डिफेंस के लिए उन्हें रोकना बड़ी चुनौती होगी।

4 of 8
एंथनी गॉर्डन - फोटो : FIFA.com
एंथनी गॉर्डन: बिना गोल किए भी असरदार
 
  • बार्सिलोना से जुड़े युवा विंगर एंथनी गॉर्डन ने भले ही अभी तक कोई गोल नहीं किया हो, लेकिन टीम के आक्रमण में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है।
  • गॉर्डन ने अब तक 3 असिस्ट किए हैं और 327 मिनट मैदान पर बिताए हैं। नॉर्वे के खिलाफ उन्होंने बेलिंघम के पहले गोल में असिस्ट दिया, जबकि मेक्सिको के खिलाफ पेनल्टी भी दिलाई।
  • उनकी गति और ड्रिब्लिंग अर्जेंटीना के डिफेंडरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
लियोनल मेसी - फोटो : FIFA.com
लियोनल मेसी: अर्जेंटीना की सबसे बड़ी उम्मीद
 
  • मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी एक बार फिर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस विश्व कप में 8 गोल और 2 असिस्ट किए हैं तथा 608 मिनट खेले हैं।
  • मेसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक से की थी। इसके बाद वह ऑस्ट्रिया, जॉर्डन, केप वर्डे और मिस्र के खिलाफ भी गोल कर चुके हैं। वह गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष पर मौजूद खिलाड़ियों में शामिल हैं।
  • मेसी पहली बार विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे और डिएगो माराडोना की तरह इस प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
मार्टिनेज - फोटो : Inter Milan Twitter
लौटारो मार्टिनेज: बेंच से उतरकर भी खतरनाक
 
  • इंटर मिलान के स्ट्राइकर लाउतारो मार्टिनेज ने इस विश्व कप में 2 गोल और 1 असिस्ट किया है। उन्होंने 347 मिनट मैदान पर बिताए हैं।
  • स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अतिरिक्त समय में तीसरा गोल कर उन्होंने अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगाई थी।
  • पिछले दो मुकाबलों में वह बेंच से उतरे हैं, लेकिन शुरुआती एकादश में हों या सब्स्टीट्यूट, गोल करने की उनकी क्षमता अर्जेंटीना की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।
विज्ञापन

7 of 8
मैकएलिस्टर और मेसी - फोटो : FIFA.COM
एलेक्सिस मैक एलिस्टर: मिडफील्ड का अहम खिलाड़ी
 
  • लिवरपूल के मिडफील्डर एलेक्सिस मैक एलिस्टर अर्जेंटीना के खेल की धुरी माने जाते हैं।
  • उन्होंने इस विश्व कप में 1 गोल और 1 असिस्ट किया है तथा 540 मिनट खेले हैं।
  • स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मेसी के पास पर शुरुआती गोल किया था।
  • आंकड़े भले बहुत बड़े न दिखें, लेकिन डिफेंस और अटैक के बीच तालमेल बैठाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।
  • प्रीमियर लीग का अनुभव भी इंग्लैंड के खिलाफ उनके काम आ सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
हैरी केन और लियोनल मेसी - फोटो : FIFA.COM
स्टार खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी नजरें
इंग्लैंड और अर्जेंटीना दोनों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। एक ओर बेलिंगहम और केन इंग्लैंड को 1966 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचाने का सपना पूरा करना चाहेंगे, तो दूसरी ओर मेसी अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाना चाहेंगे। ऐसे में अटलांटा में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों का नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों की भी सीधी टक्कर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें