फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2018: इंग्लैंड के हीरो हैरी केन के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, दिग्गज फुटबॉलर को पछाड़ा 

Wed, 04 Jul 2018 04:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड
इंग्लैंड ने मंगलवार को फीफा विश्व कप के प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मॉस्को के स्पार्टक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में 4-3 से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के नाम एक रिकॉर्ड स्थापित हो गया।




 
विज्ञापन

2 of 6
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के 57वें मिनट में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हेरी केन ने पेनल्टी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, दूसरे हाफ के आखिरी क्षणों में यैरी मीना (90+3') में शानदार गोल दागकर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड
बता दें कि फुलटाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। इसके बाद नतीजा के लिए एक्सट्रा टाइम का खेल कराया गया। 30 मिनट तक खेले गए इस मुकाबले में भी कोई नतीजा सामने नहीं आया तो फिर यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया, जहां इंग्लैंड ने कोलंबिया को 4-3 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। 

4 of 6
हैरी केन
दरअसल, कप्तान हैरी केन इंग्लैंड के विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के ज्योफ हस्र्ट को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अब केवल गैरी लिनेकर (10 गोल) उनसे आगे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Harry Kane
इसके अलावा वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में भी गैरी लिनेकर (1986 विश्व कप, 6 गोल) के बराबर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड
बता दें कि इस जीत के साथ ही इंग्लैंड 12 साल बाद क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। इससे पहले इंग्लिश टीम 2006 में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की थी। हालांकि इससे पहले भी 1998 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच पहली बार सामना हुआ था, जहां इंग्लैंड ने कोलंबिया को 2-0 से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें