क्रोएशिया फैंस
हालांकि, कई फैंस क्रोएशिया की हार के बावजूद निराश नहीं हैं क्योंकि उनका मानना है कि 40 लाख की आबादी वाले देश ने फाइनल में पहुंचते हुए बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। एक फैन ने कहा, 'फ्रांस ने अंतिम समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जबकि शुरुआत में हमारी टीम ने उन्हें आसानी से गोल करने दिए। बड़ी उपलब्धि फाइनल में खेलना रहा। हमें लुका मोड्रिक और अपनी टीम पर गर्व है।'