फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी के बाद फैंस के रडार पर रोनाल्डो, पेनल्टी मिस करते ही सोशल मीडिया पर लगी क्लास

Tue, 26 Jun 2018 09:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cristiano ranaldo
फीफा वर्ल्ड कप 2018 में सोमवार को पुर्तगाल ने ईरान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। इसके साथ ही पुर्टगाल की टीम अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है। ग्रुप बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल की तरफ से क्वारेसमा ने 45वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, ईरान की तरफ से आखिरी पलों में स्थानापन्न खिलाड़ी अनसारीफार्ड ने 90 +2:48 मिनट में पेनल्टी गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबरी की।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
हालांकि पुर्तगाल के हाथ इस मैच को जीतने का एक सुनहरा अवसर भी लगा था जब कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पेनल्टी किक मिली। बता दें कि मैच के 66वें मिनट में रोनाल्डो के पास गोल करने का शानदार मौका था। उन्होंने 20 यार्ड से अच्छा शॉट लगाया था लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन

3 of 5
messi
अब अर्जेंटीना के मेसी की तरह ही फैंस रोनाल्डो क भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बेशक पुर्तगाल टू्र्नामेंट के अगले चरण में पहुंच गई है, लेकिन टीम के कप्तान रोनाल्डो फैंस के निशाने से बच नहीं पाए। बता दें कि अपने पहले ही मैच में आईसलैंड के खिलाफ पेनल्टी को गोल में तब्दील न कर पाने की वजह से अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी भी ऐसे ही ट्रोल हुए थे।
 

 

 

4 of 5
रोनाल्डो और मेसी
रोनाल्डो को ट्रोल करते हुए अधिकतर फैंस ने ईरानी टीम और उसके खिलाड़ियों की सराहना की। फैंस ने कहा , 'ईरान का दुर्भाग्य है कि वो अच्छा खेलने के बावजूद क्वालीफाई नहीं कर पाई।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पेन बनाम ईरान - फोटो : ap
इसके अलावा कुछ फैंस लिख रहे हैं, 'एक अच्छा मुकाबले दिखाने के लिए ईरान को बहुत-बहुत शुक्रिया। तुम बेहतरीन खेले।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें