फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronaldo: '23 साल से मुझे खत्म करने की कोशिश जारी...सफल नहीं हुए', किस पर और क्यों भड़के क्रिस्टियानो रोनाल्डो?

Mon, 06 Jul 2026 11:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल

सार

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में स्पेन से मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलोचकों और पत्रकारों पर जमकर निशाना साधा। 41 वर्षीय स्टार ने कहा कि पिछले 23 साल से लोग उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह अभी भी मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रोनाल्डो - फोटो : Twitter
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में स्पेन से होने वाले बड़े मुकाबले से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा बयान दिया, जिसने पूरी फुटबॉल दुनिया में हलचल मचा दी। पुर्तगाल के कप्तान ने आलोचकों और पत्रकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पिछले 23 साल से उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने साफ शब्दों में कहा, 'आप लोग पिछले 23 साल से मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हो, लेकिन आपको अब तक समझ जाना चाहिए कि यह बेकार है। फिर भी आप कोशिश करते रहते हो।'
विज्ञापन

2 of 7
रोनाल्डो हुए भावुक - फोटो : Reuters
'मैं पहले जैसा खिलाड़ी नहीं रहा'
रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि उम्र के साथ बदलाव आए हैं और वह पहले जैसे खिलाड़ी नहीं रहे। उन्होंने कहा, 'मैं वह खिलाड़ी नहीं हूं जो पहले था, लेकिन मैं इतना भी खराब नहीं हूं।' उन्होंने याद दिलाया कि इस विश्व कप में उनके नाम तीन गोल हैं। इनमें उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो और क्रोएशिया के खिलाफ एक पेनल्टी गोल शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मैच के दौरान रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
पत्रकारों से तीखी नोकझोंक
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे बार-बार संन्यास और भविष्य को लेकर सवाल पूछे गए, तो रोनाल्डो कुछ नाराज नजर आए। उन्होंने कहा, 'मैं कब रुकूंगा, यह मैं तय करूंगा, आप नहीं। आप लोग हमेशा वही सवाल पूछते रहते हो।' उन्होंने एक पत्रकार की ओर इशारा करते हुए मुस्कुराते हुए कहा, 'मुझे पता है कि वह मुझे पसंद नहीं करता। मैं लोगों के चेहरे बहुत अच्छी तरह याद रखता हूं।'

4 of 7
रोनाल्डो - फोटो : AP
'फुटबॉल और जिंदगी में मैंने सब कुछ दिया'
रोनाल्डो ने भावुक अंदाज में कहा कि चाहे अगले मैच का नतीजा कुछ भी हो, उन्हें अपने करियर पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, 'स्पेन के खिलाफ जो भी हो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो साफ अंतरात्मा के साथ जाएगा। मैं 100 नहीं, बल्कि 1000 प्रतिशत कह सकता हूं कि जिंदगी और फुटबॉल में मैंने अपना सब कुछ दे दिया।'
विज्ञापन

5 of 7
रोनाल्डो - फोटो : AP
उम्र ने क्या सिखाया?
दुनिया के सबसे सफल फुटबॉलरों में गिने जाने वाले रोनाल्डो ने कहा कि उम्र ने उन्हें चीजों को अलग नजरिए से देखना सिखाया है। उन्होंने कहा, '40 साल के बाद जो आलोचना मुझे मिली, उसके लिए मैं धन्यवाद कहता हूं। आलोचना ही आपको बेहतर बनाती है।'
विज्ञापन

6 of 7
रोनाल्डो - फोटो : ANI
स्पेन के खिलाफ कठिन चुनौती
रियल मैड्रिड के लिए कई साल खेलने वाले रोनाल्डो स्पेन को अपना दूसरा घर मानते हैं, लेकिन उन्होंने माना कि यह मुकाबला आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'यह बहुत कठिन लड़ाई होगी। हमें विश्वास चाहिए, दौड़ना होगा और बहादुरी दिखानी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोनाल्डो - फोटो : IANS
'विश्वकप जीतने से नहीं बदलूंगा'
रोनाल्डो ने यह भी साफ किया कि विश्वकप जीतने या हारने से उनकी पहचान नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा, 'मैं विश्व कप जीतूं या नहीं, इससे मैं ज्यादा या कम क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं बन जाऊंगा।' पुर्तगाल का सामना अब स्पेन से होगा और यह मुकाबला रोनाल्डो के आखिरी विश्व कप अभियान का सबसे बड़ा इम्तिहान माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें