फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 गोल करने वाले छठे फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, यह पांच दिग्गज खिलाड़ी हैं उनसे आगे

Tue, 15 Oct 2019 03:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोनाल्डो - फोटो : social media
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर का 700वां गोल किया। हालांकि वे अपनी टीम पुर्तगाल को हार से नहीं बचा पाए। सोमवार को यूक्रेन के खिलाफ गोल करते ही स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो खास क्लब में शामिल हो गए। वे अब 700 गोल करने वाले दुनिया के छठे और मौजूदा समय में एकलौते फुटबॉलर बन गए हैं।

यूरो कप में यूक्रेन के खिलाफ मैच में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने 72 वें मिनट में गोल कर यह खास उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो ने अपने करियर में देश और अलग-अलग क्लबों की तरफ से 700 गोल किया है। उन्होंने पुर्तगाल की तरफ से 95 और अलग-अलग फुटबॉल क्लबों जैसे रियल मेड्रिड के लिए 450, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 118, मौजूदा क्लब जुवेंटस के लिए 32 और स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए पांच गोल दागे हैं।

रोनाल्डो से पहले इन पांच फुटबॉलर ने भी 700 और उससे अधिक गोल किए हैं तो आईए जानते हैं उन सभी खिलाड़ियों के बारे में
विज्ञापन

2 of 6
जोसेफ बिकान - फोटो : social media
जोसेफ बीकॉन:
इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं ऑस्ट्रियाई स्ट्राइकर बीकॉन, उन्होंने अपने करियर में सर्वाधिक 805 गोल किये थे। 1930 से 1940 के दौरान बीकॉन ने रैपिड विएना और स्पार्टा प्राग की तरफ से खेलते हुए गोल्ड किया थे।
विज्ञापन

3 of 6
रोमारियो - फोटो : social media
रोमारियो:
772 गोल के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं रोमारियो, बार्सिलोना के पूर्व स्ट्राइकर ने अपने करियर में कुल 772 गोल किए थे।

4 of 6
pele
पेले: 
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले ने अपने करियर में कुल 767 गोल किये थे और वे सबसे ज्यादा गोल के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। पेले के नाम तीन वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
फेरेंक पुस्कस - फोटो : twitter
फेरेंक पुस्कस:
बुडापेस्ट होंवेद और रियल मेड्रिड की तरफ से खेलने वाले पुस्कस ने अपने करियर में कुल 746 गोल किए थे और वे सर्वाधिक गोल करने की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गेर्ड मुलर - फोटो : twitter
गेर्ड मुलर:
बायर्न म्यूनिख की तरफ से खेलने वाले और जर्मनी के स्टार फुटबॉलर मुलर ने अपने करियर में कुल 735 गोल दागे थे और वे इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें