फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप 2018 में बेल्जियम की जीत से पलट गया इतिहास, ब्राजील के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Sat, 07 Jul 2018 07:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ब्राजील और बेल्जियम
विश्व कप 2018 में शुक्रवार को ब्राजील के बाहर होते ही फुटबॉल फैंस शौक में डूब गए। मौजूदा विश्व कप से छठी यूरोपिय टीम बाहर हो गई। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को बेल्जियम ने बाहर किया।
विज्ञापन

2 of 6
ब्राजील बनाम बेल्जियम
'रेड डेविल्स' के नाम से लोकप्रिय बेल्जियम ने शुक्रवार को ब्राजील को 2-1 से हराया। 13वें मिनट में ब्राजील के फर्नांडिन्हों ने आत्मघाती गोल करके बेल्जियम को गिफ्ट दिया। इसके बाद केविन डी ब्रूइन ने 31वें मिनट में गोल दागकर बेल्जियम को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, ब्राजील के ऑगस्टो ने गोल करके इस अंतर को 1-2 जरूर किया, लेकिन वह टीम की हार नहीं टाल सके।
विज्ञापन

3 of 6
BRAZIL
बता दें कि विश्व कप के इतिहास में यह मौका होगा जब ब्राजील, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमें सेमीफाइनल का हिस्सा नहीं होंगी। यही नहीं, यह चौथा मौका है जब ब्राजील की टीम को किसी यूरोपिय टीम ने विश्व कप से बाहर किया है। विश्व कप के पिछले चार संस्करणों में ब्राजील का सफर यूरोपिय देश ने रोका है।

4 of 6
brazil vs germany
इसकी शुरुआत 2006 से हुई जब फ्रांस ने ब्राजील को विश्व कप से बाहर किया। इसके बाद 2010 में नीदरलैंड्स ने ब्राजील को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया। पिछली बार यानी 2014 विश्व कप में जर्मनी ने ब्राजील को बुरी तरह मात देकर विश्व कप से बाहर किया था। अब बेल्जियम ने ब्राजील का छठी बार विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर किया।
विज्ञापन

5 of 6
फर्नांडिन्हों
वैसे, फर्नांडिन्हों ब्राजील के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व कप में आत्मघाती गोल किया हो। इससे पहले 2014 विश्व कप में क्रोएशिया के खिलाफ मार्सेलो ने आत्मघाती गोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केविन डी ब्रूइन
वहीं बेल्जियम की तरफ से 2018 विश्व कप में 9 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। इसमें आत्मघाती गोल शामिल नहीं हैं। 2006 में इटली और 1982 में फ्रांस की टीमों के 10-10 खिलाड़ियों ने एक टूर्नामेंट में गोल किए थे। इस मामले में बेल्जियम से आगे अब यही दोनों देश हैं। आत्मघाती गोल को हटा दिया जाए तो 2018 विश्व कप में केविन डी ब्रूइन गोल करने वाले 100वें खिलाड़ी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें