फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉकलैंड बैनर विवाद: अर्जेंटीना के 3 स्टार फुटबॉलर्स पर प्रीमियर लीग छोड़ने की नौबत; ब्रिटेन का वीजा रद्द होगा?

Tue, 21 Jul 2026 12:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल जीतने के बाद 'लास माल्विनास सोन अर्जेंटिनास' वाला बैनर दिखाने के मामले में अर्जेंटीना के तीन प्रीमियर लीग खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ब्रिटेन में कुछ नेताओं और लोगों ने लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो और एंजो फर्नांडीज का वर्क वीजा रद्द करने की मांग की है। हालांकि, आव्रजन विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ बैनर दिखाने के आधार पर वीजा रद्द करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : ANI
2026 फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद फॉकलैंड (माल्विनास) द्वीप विवाद से जुड़ा बैनर दिखाने पर अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ब्रिटेन में अब मांग उठ रही है कि प्रीमियर लीग में खेलने वाले अर्जेंटीना के तीन खिलाड़ियों का वर्क वीजा रद्द कर दिया जाए। हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा होना आसान नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
रोमेरो, लिसांद्रो और एंजो - फोटो : AP
किन खिलाड़ियों पर उठे सवाल?
 
  • फिलहाल अर्जेंटीना की विश्वकप टीम के तीन खिलाड़ी इंग्लैंड की प्रीमियर लीग में खेलते हैं।
  • इनमें मैनचेस्टर यूनाइटेड के डिफेंडर लिसांद्रो मार्टिनेज, चेल्सी के मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज और टॉटनहैम हॉटस्पर के डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो शामिल हैं।
  • इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने के बाद ये खिलाड़ी 'माल्विनास/फॉकलैंड द्वीप अर्जेंटीना के हैं' लिखा बैनर पकड़े हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद ब्रिटेन में इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
विज्ञापन

3 of 5
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : PTI/IANS
वीजा रद्द करने की उठी मांग
 
  • ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर के पूर्व सहयोगी नाइल गार्डिनर ने इन खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, 'इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाला हर अर्जेंटीनी खिलाड़ी, जिसने इस ब्रिटेन विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लिया, उसका ब्रिटेन का वर्क वीजा रद्द कर देना चाहिए। ऐसे मामलों में बिल्कुल भी नरमी नहीं होनी चाहिए।'
  • सोशल मीडिया पर भी कई ब्रिटिश प्रशंसकों ने खिलाड़ियों से सार्वजनिक माफी मांगने और वीजा रद्द करने की मांग की। एक फैन ने लिखा, 'मैं पूरी गंभीरता से कह रहा हूं कि जिस भी अर्जेंटीनी खिलाड़ी को इस बैनर की जानकारी थी, उसका वीजा तब तक रद्द कर देना चाहिए, जब तक वह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता।'

4 of 5
गियानी इनफैनटिनो - फोटो : Twitter
फीफा भी कर रहा है जांच
फॉकलैंड बैनर विवाद के बाद फीफा ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। ब्रिटेन के कई नेताओं ने खेल में राजनीति लाने का आरोप लगाते हुए अर्जेंटीना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक फीफा ने इस मामले में कोई आधिकारिक सजा नहीं सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैनर दिखाती अर्जेंटीना की टीम और अर्जेंटीना के फैंस - फोटो : The Sun/AP
क्या सचमुच रद्द हो सकता है वीजा?
ब्रिटेन के एक आव्रजन विशेषज्ञ के मुताबिक, केवल विश्व कप के दौरान बैनर दिखाने के आधार पर खिलाड़ियों का वर्क वीजा रद्द करना कानूनी रूप से काफी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, 'फॉकलैंड द्वीप अर्जेंटीना के हैं' वाला बैनर दिखाना अकेले ऐसा कारण नहीं है, जिसके आधार पर किसी प्रीमियर लीग खिलाड़ी का वीजा रद्द किया जा सके।' यानी फिलहाल लिसांद्रो मार्टिनेज, एंजो फर्नांडीज और क्रिस्टियन रोमेरो के वीजा पर कोई तत्काल खतरा नहीं दिख रहा है। हालांकि, फीफा की जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें