हैरी केन (फॉरवर्ड): प्रीमियर लीग (टॉटेन्हम) के बेस्ट और दुनिया के टॉप 3 स्ट्राइकर्स में से एक। इंग्लैंड की कप्तानी संभाल रहे हैरी केन 6 गोल के साथ इस टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर भी है। 28 जुलाई 1993 को जन्में 24 वर्षीय यह खिलाड़ी 2015-16, 2016-17 में इंग्लिश प्रीमियर लीग का गोल्डन बूट अवार्ड भी जीत चुका है।